किशन रेड्डी नये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा में सदन नेता जी किशन रेड्डी को प्रदेश के नए पार्टी अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। सिकंदराबाद स्थित इंपीरियल गार्डन में आयोजित पार्टी की प्रदेश परिषद की बैठक में प्रदेश के पार्टी चुनाव अधिकारी रघुनाथ बाबू ने नए अध्यक्ष की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावडेकर, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय, राष्ट्रीय सचिव एन इंद्रसेना रेड्डी व अन्य कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पूर्व लगभग चार नेताआें के नामों की चर्चा थी, लेकिन कल ५ मार्च को सिर्फ पूर्व विधायक बद्दमबाल रेड्डी व किशन रेड्डी ही चुनाव मैदान में बच गये।
प्रकाश जावडेकर व बंडारू दत्तात्रेय ने बद्दमबाल रेड्डी को समझाबुझाकर चुनाव से अपना नाम वापस लेने के लिए तैयार कर लिया और इस प्रकार ४४ वर्षीय किशन रेड्डी, जिन्होंने अध्यक्ष पद के लिए अकेले ही नामांकन भरा था, का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने का रास्ता साफ हो गया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार किशन रेड्डी को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है, इसलिए उनका चयन आसानी हो गया।
किशन रेड्डी का जन्म रंगारेड्डी जिले के कंदकूर मंडल के थिम्मापुर गांव में हुआ था तथा वे किशोरावस्था से ही भाजपा से ज़ुड गए थे और अखिल भारतीय भारतीय जनता युवा मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक का सफर तय किया। वर्ष २००४ में हिमायतनगर तथा २००९ में अंबरपेट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया। वर्तमान में वे विधानसभा में पार्टी के सदन नेता हैं। उन्होंने समयसमय पर विधानसभा में लोगों से ज़ुडी समस्याआें को उठाकर अपनी अलग पहचान बना ली है। उन्हें हृदय रोग से पी़डत बच्चों के आपरेशन के लिए संघर्ष करने के लिए युनिसेफ द्वारा सर्वश्रेष्ठ बाल मित्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताआें व मित्रों ने आज किशन रेड्डी का सम्मान किया।
