वकीलों से भ़िडे तेदेपा कार्यकर्ता
हैदराबाद। पेट्रोलडीजल की दरों में वृद्घि के विरोध में तेदेपा व वामदलों द्वारा आयोजित महाधरने के दौरान आज उस समय तनाव पैदा हो गया, जब तेदेपा प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायुडू के खिलाफ नारा लगा रहे कुछ तेलंगाना समर्थक अधिवक्ताआें को तेदेपा कार्यकर्ताआें ने वहां से खद़ेड दिया।
इस दौरान एक अधिवक्ता के सिर पर गंभीर चोटें आयीं, जबकि चार अन्य मामूली रूप से जख्मी हो गये। इंदिरा पार्क के पास आज घटी इस घटना के बाद तेलंगाना समर्थकों ने धरनास्थल पर लगाये गये तेदेपा के कटआउट व फ्लेक्स बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया। पेट्रोलडीजल की कीमतें ब़ढाने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में तेदेपा व वामदलों का आज यहां सुबह १० बजे धरना चौक पर महाधरना शुरू हुआ। दोपहर १२३० बजे तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायुडू वहां पहुंचे। माकपा व भाकपा नेताआें के भाषण के बाद जैसे ही श्री नायुडू बोलने लगे, तो वहां मौजूद तेलंगाना अधिवक्ता फोरम के १० अधिवक्ता प्लेकार्ड दिखाते हुए इंदिरा पार्क के गेट के भीतर से श्री नायुडू के खिलाफ नारे लगाने लगे। उन्होंने तेदेपा प्रमुख से तेलंगाना मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। इस पर श्री नायुडू ने सभा मंच से ही पार्टी कार्यकर्ताआें को आवेश में न आने और संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम जनसमस्याआें के मुद्दे पर ल़ड रहे हैं, न कि १० लोगों के लिए।
उधर, पुलिस अधिवक्ताआें को वहां से दूसरी जगह भेजने की कोशिश कर रही थी कि प्रदर्शनकारी पुन: ‘बाबू डाउनडाउन’ के नारे लगाने लगे। अधिवक्ताआें के इस रवैये से गुस्साये कुछ तेदेपा कार्यकर्ता उनकी तरफ भागे। हालांकि चंद्रबाबू नायुडू ने उन्हें उस तरफ जाने से रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन आवेश में कार्यकर्ताआें ने कुर्सियां उठाकर अधिवक्ताआें पर फेंक दिया। कुछ तेदेपा नेता दीवार फांदकर, तो कुछ गेट का ताला त़ोडकर अधिवक्ताआें की ओर द़ौडे। उन्होंने लाठियों से अधिवक्ताआें पर हमला कर दिया। बचने के लिए अधिवक्ता इंदिरा पार्क के भीतर भागे। हमले में तेलंगाना अधिवक्ता फोरम के चंद्रशेखर रेड्डी, गोवर्धन रेड्डी, मोहन राव, वेंकट राव व उमा देवी घायल हो गयीं। अंतत: पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप कर तेदेपा कार्यकर्ताआें को काबू कर अधिवक्ताआें को पार्क के भीतर भेज दिया। बाद में अधिवक्ताआें ने पुलिस पर तेदेपा कार्यकर्ताआें से उनकी पिटाई करवाने का आरोप लगाया।
