ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

नलगोंडा में स़डक हादसे में १२ लोगों की मौत

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Mar 2010, IST

nalakonda road accidents 12 people deathनलगोंडा में स़डक हादसे में १२ लोगों की मौत

नलगोंडा। नलगोंडा जिले में आज सुबह हुई एक स़डक दुर्घटना में कम से कम १२ लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो बच्चे, चार महिलाएं तथा छह पुरुष शामिल हैं।

गंभीर रूप से घायल आठ लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि चार अन्य ने अस्पताल में दम त़ोड दिया। यह दुर्घटना सूर्यापेटखम्मम स़डक मार्ग पर मोते मंडल मुख्यालय से एक किलोमीटर दूर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्यापेट से खम्मम की ओर जा रही एक लॉरी (एपी १६ यू ४३५६) ने विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो (एपी २४एक्स ९२८२) को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।मृतकों में ऑटो सवार खम्मम जिले के कूसुमंची मंडल के पोचारम गांव निवासी बय्या श्रावणी (२५), बय्या गंगुलु (५५), नेलकोंडपल्ली मंडल के राजेश्वरीपुरम गांव निवासी जी वीरय्या (४५), जी मल्लय्या (५५), बोदलबंडा गांव निवासी आलकुंटला नागम्मा (३३), आलकुंट्‌ला तेजा (३), मोते मंडल के सिरिकोंडा गांव निवासी अक्केनपल्ली गुरुवम्मा (४८), मंडल मुख्यालय निवासी आत्मकूरु वेंकन्ना (३८), नामवरम स्टेज क्षेत्र निवासी ऑटो चालक पज्जूरी पुरुषोत्तम (२५), चिव्वेमल निवासी कुंचेम पुष्पम्मा (४५) तथा आत्मकूरुएस मंडल के कोटपह़ाड आवासम जगिरीतांडा निवासी धरावत सुनीता (२०) शामिल हैं। एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।

घटना की सूचना मिलते ही मोते के सबइंस्पेक्टर पवन कुमार रेड्डी ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सूर्यापेट एरिया अस्पताल भेज दिया गया है।

आपकी राय