ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

अदालत में छोटा शकील के गुर्गे को नहीं पहचान सके सलमान

Swatantra Vaartha  Fri, 12 Mar 2010, IST

court salman talk, chota sakeel,अदालत में छोटा शकील के गुर्गे को नहीं पहचान सके सलमान

मुंबई। गैंगस्टर छोटा शकील के गुर्गे अंजुम फजलानी के खिलाफ एक मामले में अभियोजन पक्ष के गवाह के तौर पर मकोका अदालत में हाजिर हुए बालीवुड अभिनेता सलमान खान आज आरोपी को नहीं पहचान सके।

खान ने विशेष मकोका अदालत के न्यायाधीश एमपी कुकडे से कहा कि हो सकता है कि वह कई वर्ष पहले एक या दो बार फजलानी से मिले होंगे और इसीलिये वह उसे याद नहीं रख पाये।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक फजलानी ने सलमान को धमकी दी थी कि वह निर्माता नजीम रिजवी की फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ के लिये अपनी फीस कम करे, अन्यथा इसके खतरनाक नतीजे भुगतने को तैयार रहें।

खान ने अदालत से कहा कि रिजवी और सहायक निर्माता अब्दुल रहीम अल्लाहबख्श फिल्म में शीर्ष किरदार के प्रस्ताव के साथ उनके पास आये थे। उन्होंने कहा कि मैंने प्रस्ताव पर सहमति जतायी, लेकिन शर्त रखी कि फिल्म का निर्देशन एक स्थापित निर्देशक करें। रहीम खुद फिल्म निर्देशित करना चाहते थे, लेकिन बाद में वह सहमत हो गये और फिल्म अब्बास मस्तान ने निर्देशित की।

आपकी राय