ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

चक्कर आने की वजह से दो बार ल़डख़डाए मुख्यमंत्री

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Mar 2010, IST

uneasy two times cmचक्कर आने की वजह से दो बार ल़डख़डाए मुख्यमंत्री

हैदराबाद। मुख्यमंत्री के रोशय्या आज चक्कर आने की वजह से दो बार ल़डख़डाकर गिरतेगिरते बचे। आज सुबह बेगमपेट स्थित मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में प्रवेश कार्यक्रम के दौरान तथा उसके बाद विधानसभा से जुबली हॉल जाते समय वे दो बार ल़डख़डाकर गिरे, परंतु इसे मामूली कमजोरी व थकान के लक्षण मानते हुए तथा उनके पूरी तरह सेहतमंद होने की वजह से डाक्टरों ने तत्काल वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य परीक्षण करने की आवश्यकता नहीं समझी। आज सुबह कैंप कार्यालय में पूजा के दौरान मुख्यमंत्री चलतेचलते अचानक ल़डख़डा कर पुजारी पर गिरने ही वाले थे कि उनके अंगरक्षकों ने उन्हें संभाल लिया। इसके बाद कैंप कार्यालय से लौटकर विधानसभा से जुबली हॉल स्थित विधान परिषद जाने के दौरान पोर्टिको में कार में सवार होने से पहले एक बार फिर ल़डख़डा कर गिर गए।इस पर वरिष्ठ विधायक मर्री शशिधर रेड्डी उन्हें संभालते हुए लेकर गये। बाद में, मुख्यमंत्री ने विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेकर विधानसभा पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में एक सवाल के जवाब में बताया कि चक्कर आने की वजह से वे ल़डख़डा गये थे और मीडिया को स्वेच्छा होने की वजह से उन्होंने टीवी चैनलों में स्क्रोलिंग तक दे दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री के दो बार ल़डख़डाकर गिरने का मसला आज दिनभर मीडिया में चर्चा का विषय रहा तथा टीवी पर अस्वस्थता के कारण मुख्यमंत्री के ल़डख़डा कर गिरने की खबर देखकर चिंतित उनकी (रोशय्या) पत्नी शिवलक्ष्मी ने विधानसभा स्थित उनके चैंबर में फोन कर उनकी सेहत को लेकर पूछताछ की।

आपकी राय