बेखौफ जगन फिर निकले ‘ओदार्पु यात्रा’ पर
प्रकाशम। क़डपा से सांसद वाईएसजगनमोहन रेड्डी ने आज कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री डॉवाईएसराजशेखर रेड्डी ने राज्य में हर एक का किसी ने किसी रूप में कुछ न कुछ अच्छा किया है और इसीलिए सभी लोग उन्हें अपने दिल में बसाए हुए हैं।
आज प्रकाशम जिले में गिद्दलूरु से अपनी ‘ओदार्पु यात्रा’ शुरू करने के बाद जगन अनके समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताआें को संबोधित कर रहे थे।निर्धारित समय से करीब ड़ेढ घंटे देर से गिद्दलूर पहुंचने के बाद जगन ने वहां वाईएसराजशेखर रेड्डी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि फोन करने के पांच मिनट के भीतर आपके घर पहुंचने वाले १०८ वाहनों को देखते ही बरबस सभी को वाईएसआर की याद आ जाती है। उन्होंने कहा कि लोग वाईएसआर को कभी नहीं भूलेंगे, क्योंकि वे सभी के दिलों में घोंसला बनाकर मुझे एक ब़डा परिवार दे गये हैं। उन्होंने कहा कि वाईएसआर के प्रशंसक अब मुझे या तो अपने छोटे भाई की तरह या अपने बेटे की तरह आशीर्वाद दे रहे हैं। जगन ने उन्हें और वाईएसआर की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम देखने हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का आभार प्रकट किया।
जगन का जिले में उनके प्रशंसकों ने भव्य स्वागत किया। क़डपा जिले के पोरुमामिल्ला से देर से गिद्दलूर पहुंचने के बावजूद लोग उनके आने का बेसब्री से इंतजार करते रहे। प्रकाशम जिले में दोपहर ११५ बजे सीमावर्ती गांव आदिमूर्तिपल्ले से जगन की यात्रा शुरू हुई। रास्ते में दिवंगत मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी और जगन के फ्लेक्स तथा बैनर लगे हुए थे। जगन ने यात्रा मार्ग में स्थित उय्यालव़ाडा, दोड्डमपल्ली, संजीवरायुनीपेट, ताल्लपल्ली, मुंडलापाडु गांवों में स़डकों पर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
आज की यात्रा में मंत्री बालीनेनी श्रीनिवासुल रेड्डी, जिलापरिषद चेयरपर्सन काटम अरुणम्मा, दरिशि विधायक बूचेपल्ली शिवप्रसाद रेड्डी, वाईएस राजशेखर रेड्डी के स़ाढू वाईवी सुब्बा रेड्डी, पूर्व मंत्री कोंडा सुरेखा दंपती, विधायक गुरुनाथ रेड्डी, विधान परिषद सदस्य पुल्ला पद्मावती, जूपूडी प्रभाकर राव, आरटीसी के पूर्व चेयरमैन गोने प्रकाशम राव, गुरुजाला के पूर्व विधायक जंगा कृष्णमूर्ति, गुंटूर मार्केट यार्ड के पूर्व चेयरमैन लेल्ला अप्पी रेड्डी आदि शामिल थे।
