ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

रूस में आत्मघाती हमले में १७ की मौत, १०० घायल

Swatantra Vaartha  Fri, 10 Sep 2010, IST

रूस में आत्मघाती हमले में १७ की मौत, १०० घायल

मास्को। रूस के उत्तरी ओसेतियन क्षेत्र में काकेशस शहर के एक बाजार में हुए आत्मघाती हमले में कमसेकम १७ लोगों की मौत हो गयी और १०० से अधिक लोग घायल हो गये।

इंटरफैक्स संवाद समिति ने आपात स्थिति मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि हमलावर विस्फोटक से लदी एक वोल्गा कार में आया और बाजार के प्रवेश द्वार पर उसने कार को उ़डा दिया। यह इस अशांत क्षेत्र में सबसे भयंकर आतंकवादी हमलों में एक था। उत्तरी ओसेतिया के गृह मंत्रालय ने बताया कि हमले में कमसेकम १७ व्यक्ति मारे गये हैं, जबकि १०० से अधिक घायल हो गये। मारे गये लोगों में ज्यादातर दिह़ाडी मजदूर थे और वहां काम की तलाश में ख़डे थे। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या ब़ढ सकती है, क्योंकि अस्पताल पहुंचाये गये घायलों में ९० से ज्यादा की हालत गंभीर बतायी गयी है। एसकेपी जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोटक की क्षमता ३३४० किलोग्राम टीएनटी के बराबर थी।

आरआईए नोवोस्ती की खबर में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि हमलावर की पहचान आर्कियेव नामक व्यक्ति के तौर पर हुई है। कार के मालिक का नाम दोब्रियेव है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आपातकालीन सेवा दल को मौके पर भेजा गया है। प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन ने आज के हमले को रूसी नागरिकों के बीच नफरत का बीज बोने का प्रयास बताया है, जबकि राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने हताहतों की मदद में समन्वय के लिए अपने शीर्ष अधिकारी को काकेशस भेजा है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उससे पास के मकानों के शीशे चटक गये। विस्फोट के बाद आसपास के इलाकों में दहशत

आपकी राय