ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

शाहरुख झुकने को तैयार नहीं

Swatantra Vaartha  Fri, 5 Feb 2010, IST

sharuk khan, dont say sorryशाहरुख झुकने को तैयार नहीं

लंदन । बालीवुड के सुपरस्टार और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान इंडियन प्रीमियर लीग में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को शामिल करने के अपने रुख पर कायम हैं और उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर ऐसा कुछ नहीं कहा, जिससे उन्हें पीछे हटना प़डे।

आईपीएल में पाकिस्तानी खिला़डयों को शामिल करने के उनके बयान पर शिवसेना की तीखी टिप्पणी के बारे में पूछने पर शाहरूख ने संवाददाताआ से ही पूछा, ‘मैं किस चीज से पीछे हटूं।’ शाहरूख ने कहा कि वह इस धमकी के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं। पिछले महीने नीलामी में पाकिस्तानी खिला़डयों के नहीं बिकने के बाद आईपीएल में इस देश के खिला़डयों का समर्थन करने पर शिवसेना ने उनके माफी मांगने को कहा था। शाहरूख ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह सारा मुद्दा क्या है। मुझे नहीं पता कि मुझे किस बयान से पीछे हटना है। क्या मुझे इस बात से पीछे हटना है कि मैं भारतीय हूं, लेकिन मैं किसी और को अपने देश में आने नहीं देना चाहता।’

निर्देशक करण जोहर और अभिनेत्री काजोल के साथ अपनी फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के प्रचार के लिए आयोजन प्रेस कांफ्रेंस में शाहरूख ने कहा, ‘मैंने कहा था कि मैं चाहता हूं कि लोग मेरे देश में आकर सबसे ब़डी प्रतियोगिता में हिस्सा लें।’ शाहरूख ने आईपीएल पर अपने इस रवैये के लिए अपने व्यावसायिक साझीदारों से माफी मांगी, क्योंकि इससे उनकी फिल्म को नुकसान उठाना प़ड सकता है। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि लोग क्या चाहते हैं कि मैं क्या कहूं। अगर कोई मुझे बता दे कि मुझे क्या कहना है तो मैं वह कह दूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘जब मैंने कहा, तो मैंने किसी व्यक्ति या समूह के लोगों के लिए नहीं कहा। यह किसी देश के किसी व्यक्ति के लिए नहीं था।’

आपकी राय