स़डक दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री वायलार रवि जख्मी
नई दिल्ली। अप्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री वायलार रवि आज मोनरोविया से नाइजीरिया के लागोस जाते समय एक स़डक दुर्घटना में मामूली रूप से जख्मी हो गये। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार एयरपोर्ट जाने के दौरान रास्ते में हुई एक दुर्घटना में मंत्री को मामूली चोटें आईं और उनका उपचार मोनोरिवा के जॉन एफ कैनेडी अस्पताल में चल रहा है।
वह अब चोट से उबर रहे हैं। वक्तव्य में कहा गया कि संभावना है कि उन्हें जांच और आगे के संभावित इलाज के लिए आइवरी कोस्ट के अबीदजान ले जाया जाएगा। दुर्घटना के कारण मंत्री की नाइजीरिया यात्रा को रद्द कर दिया गया है।
