कांग्रेस कार्यसमिति ने महंगाई पर चिंता जतायी
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति की आज यहां हुई बैठक में प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रोजमर्रा की वस्तुआें की ब़ढती कीमतों पर चिंता जताई और कहा कि कीमतों पर काबू पाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुतसी चीजों में सुधार हो रहा है तथा जल्द ही और सुधार होगा।
सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यसमिति की करीब ढाई घंटे चली बैठक में तेजी से ब़ढती महंगाई और उसे रोकने के उपायों के अलावा तेलंगाना के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। साथ ही संगठन चुनाव और पार्टी की १२५वीं वर्षगांठ से संबंधित कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।
पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बैठक की जानकारी देते हुए संवाददाताआें को बताया कि बैठक में रोजमर्रा की वस्तुआें की ब़ढती कीमतों पर विस्तार से चर्चा की गई और कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में महंगाई पर अपनी चिंता जताई। द्विवेदी के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब और कमजोर तबकों के लिए शुरू किये गये कार्यक्रमों के परिणाम आने लगे हैं तथा आने वाले दिनों में स्थिति में और सुधार आयेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार उत्पादन ब़ढाकर मुद्रास्फीति को रोकने के प्रयास कर रही है और पिछले वषा] में जो प्रयास किये गये हैं, उसके नतीजे आये हैं।
