लंबी आयु के कुछ रहस्य
वैसे तो जीवन मृत्यु भगवान के हाथ में है, पर भगवान ने जो जीवनकाल हमें दिया है, उसे अच्छा या बुरा बना कर रखना काफी हद तक हमारे हाथ में है।
हम अपने शरीर को निरोग और स्वस्थ रख सकते हैं अच्छा भोजन खाकर और व्यायाम करके। इनके अलावा जीवन के कुछ और नियम हैं जिनको जीवन में ढाल कर आप अपनी आयु को लम्बा ब़ढा सकते हैं और निरोग रह सकते हैंः
* लम्बी आयु पाने के लिए शाकाहारी भोजन का सेवन करें। मांसाहारी लोगों को मांस का सेवन न के बराबर कभीकभी ही करना चाहिए।
* शरीर को तंदुरूस्त रखने के लिए प्रतिदिन कुछ समय अवश्य निकालें। तंदुरूस्ती हेतु नियमित व्यायाम करना चाहिए।
* दिमागी व्यायाम हेतु अच्छा साहित्य प़ढें। अपने से ब़डे लोगों के अनुभवों का लाभ उठायें। जीवन में आई कठिनाइयों के बारे में अपने से अधिक समझदार और विश्वसनीय लोगों से बातचीत करें।
* हमारा शरीर एक मशीन की तरह है। यदि मशीन का प्रयोग ठीक ढंग से नहीं किया जायेगा, तो मशीन को जंग लग जायेगा और मशीन महत्वहीन हो जायेगी। इसी प्रकार शरीर से आवश्यकता अनुसार काम लेते रहना चाहिए।
* जिस घर या कमरे में आप अपना अधिक समय व्यतीत करते हैं, वह कमरा हवादार होना चाहिए।
* सुबह सैर करते समय लम्बी लम्बी सांसे लें। भोजन सीमित मात्रा में खाएं। आवश्यकता से अधिक भोजन खाना बीमारी को आमंत्रण देना है।
* भोजन चबाचबाकर आराम से खायें।
* अपने दांत, मस़ूडे और जीभ की सफाई प्रतिदिन हर भोजन के उपरांत करें।
* अधिक कार्य न करें। थकान महसूस हाेेने पर कुछ समय आराम करें।
* रात्रि में ६ से ७ घंटे की नींद अवश्य लें।
* क्रोध व तनाव को कम करने का प्रयास करें।
* शरीर, वस्त्र, बिस्तर और घर की सफाई की ओर पूरा ध्यान दें।
* कब्ज से स्वयं को बचा कर रखें। रेशेदार भोजन का सेवन करें।
* सीधे बैठे और सीधे ख़डे हों। झुककर बैठने और चलने से कमर दर्द को ब़ढावा मिलता है।
* अधिक मसालेदार व अधिक तैलीय भोजन का सेवन न करें।
* अपने मनोरंजन का भी ध्यान रखें काम की अधिकता भी जीवन को बोर बना देती है।
* कुछ दिन लगातार तकलीफ रहने पर डॉक्टर से परामर्श लेना न भूलें।
* भगवान की देन शरीर को संभाल कर रखें। यह एक नियामत है।
एनजी
