ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

टांगों को भी सुंदर बनायें

Swatantra Vaartha  Tue, 13 Jul 2010, IST

टांगों को भी सुंदर बनायें

सौंदर्य के दृष्टिकोण से सुंदर टांगे भी सौंदर्य वृद्धि के सहायक अंगों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि खूबसूरत टांगे सौंदर्य वृद्धि में विशेष महत्व रखती हैं। महिलाआें द्वारा पेडीक्योर, वैक्सिंग करवाना आदि भी टांगों को सुंदर बनाने व दिखाने का एक सफल प्रयास है। इसके अतिरिक्त भी ऐसे बहुत से उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी टांगों के सौंदर्य में वृद्धि कर सकती हैं। यहां हम टांगों के सौंदर्य में वृद्धि करने वाले उपायों का उल्लेख कर रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भी लाभान्वित हो सकती हैं

* सदैव आरामदायक जूते और सैन्डिल का प्रयोग करें, इससे ए़डयों को सुरक्षा मिलेंगी।

* गुनगुने पानी में पैरों को भिगोकर रखना भी टांगों को आराम प्रदान करता है।

* नियमित व्यायाम करना भी टांगों की व्यर्थ चर्बी हटाने की समस्या का समाधान करता है। वहीं टांगों को सुंदर बनाता है।

* साइक्लिंग टांगों की व्यर्थ चर्बी को हटाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है।

* टांगों को चिकनी और बालों से मुक्त बनाने के लिए डेपिलेटर या वैक्सिंग का प्रयोग करें।

* अच्छी क्रीम या तेल से की गई टांगों की मसाज रक्त संचार में वृद्धि ही नहीं करती, बल्कि मांसपेशियों को आराम भी पहुंचाती है।

* नहाने के उपरांत मॉइश्चराइजर, क्रीम या बॉडी लोशन का प्रयोग करें, क्योंकि सुंदर टांगें आपके आत्मविश्वास को ब़ढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

फौजिया नसीम ‘शाद’

आपकी राय