फोंसेका गिरफ्तार कोर्ट मार्शल होगा
कोलंबो। राष्ट्रपति चुनावों में पराजित उम्मीदवार जनरल सरत फोंसेका को सेना ने आज रात गिरफ्तार कर लिया और सेवाकाल के दौरान सैन्य अपराधों के लिए उनका कोर्ट मार्शल किया जाएगा। फोंसेका ५९ वर्ष के हैं और लिट्टे के सफाये में इस पूर्व सेना प्रमुख का ब़डा योगदान माना जाता है।
राजधानी में स्थित कार्यालय में काम करते वक्त फोंसेका को उनके मीडिया सचिव सेनाका डीसिल्वा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आज अपना प्रभार ग्रहण करने वाले रक्षा प्रवक्ता मेजर जनरल प्रसाद समरसिंहे ने कहा कि सेना ने फोंसेका को हिरासत में ले लिया है
