ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

आस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में दो भारतीय भाइयों की हत्या

Swatantra Vaartha  Sat, 13 Feb 2010, IST

आस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में दो भारतीय भाइयों की हत्या

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के पश्चिमी शहर पर्थ में आज कथित रूप से पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद दो भारतीय भाइयों की उनके ही एक हमवतन ने हत्या कर दी। ‘पर्थ नाऊ’ की खबर के मुताबिक इनमें से एक भाई की उम्र २० साल है, जबकि दूसरे की उम्र १९ साल है। मोर्ले इलाके में स्थित क्रिमिया स्ट्रीट यूनिट में पैसे और रहने की व्यवस्था को लेकर हुए झग़डे में दोनों भाई बुरी तरह से घायल हो गये थे।

ऐसा माना जाता है कि यहां वे दो अन्य लोगों के साथ रहते थे। पुलिस ने २२ साल के एक भारतीय छात्र पर हत्या के दो आरोप लगाये हैं। उसे पर्थ मजिस्ट्रेट की अदालत में कल पेश किया जाएगा। आरोपी को पश्चिमी आस्ट्रेलिया में ब्यूफोर्ट स्ट्रीट स्थित पुलिस खुफिया मुख्यालय ले जाया गया है। वहां संगीन अपराध दस्ते के अधिकारी उससे पूछताछ करेंगे। बहरहाल, पी़डत और आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

संगीन अपराध दस्ते के खुफिया निरीक्षक डेविड ब्राइसन ने बताया कि पुलिस ने स़डक पर एक १९ वर्षीय युवक को पाया। ब्राइसन के हवाले से बताया गया कि उसे फौरन सेंट जॉन एंबुलेंस डिपो ले जाया गया। फिर उसे रॉयल पर्थ हास्पिटल भेज दिया गया। आज सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल हमें कई जांचप़डतालों को पूरा करना है।

आपकी राय