ओबामा ने आउटसोर्सिंग कंपनियों पर निशाना साधा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार फिर आउटसोर्सिंग करने वाली अमेरिकी कंपनियों पर निशाना साधा है। ओबामा ने अबकी बार ऐसी अमेरिकी कंपनियों, जिनका परिचालन भारत में है, को कर चोर बताया है। ओबामा ने बिजनेस पत्रिका ‘ब्लूमबर्ग बिजनेस वीक’ के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘यदि आप यहां कारोबार कर रहे हैं, पूरी तरह अमेरिका में हैं, अमेरिका में निवेश कर रहे हैं और अमेरिका में नियुक्तियां कर रहे हैं, तो आप ३५ प्रतिशत की दर से कर दे रहे हैं।
’ ओबामा ने कहा कि वहीं दूसरी ओर यदि आप बहुराष्ट्रीय कंपनी हैं, आप भारत में निवेश कर रहे हैं, आपके कर्मचारी भारत में हैं, आपका संयंत्र और उपकरण भारत में है, लेकिन आपका मुख्यालय अमेरिका में हैं, आप भारत में सभी खचा]’ पर कर मुक्तता ले रहे हैं, लेकिन आप अपने मुनाफे को भारत से बाहर रख रहे हैं। ‘यह पूरी तरह गलत है।’ ओबामा ने कहा कि यह बात वहां भी लागू होती है कि जहां कंपनियों की ९० प्रतिशत बिक्री अमेरिका में है, लेकिन आपका ९० फीसद मुनाफा विदेश में है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह पूरी तरह उद्योग के हित वाले हैं। ‘हमारा मकसद यही है कि ऐसी कंपनियां, जो अमेरिका में निवेश कर रही हैं और अमेरिकी कंपनियों को नौकरियां दे रही हैं, को पूरा मौका मिलना चाहिए।’ एक सवाल के जवाब में ओबामा ने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया के लिए उपभोक्ता इंजन नहीं हो सकता। ‘अमेरिका और चीन के संबंध इस दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
