ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

बिल क्लिंटन के दिल का आपरेशन हालत बेहतर

Swatantra Vaartha  Sat, 13 Feb 2010, IST

बिल क्लिंटन के दिल का आपरेशन हालत बेहतर

न्यूयार्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनकी यहां के एक अस्पताल में शल्य क्रिया की गयी तथा उनके हृदय में स्टेंट लगाये गये हैं। इलाज के बाद अब वह प्रसन्नचित्त हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं। क्लिंटन के सलाहकार डगलस बैंड ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन की सेहत अच्छी है और वह अपने फाउंडेशन, हैती पी़डतों की राहत तथा दीर्घकालिक कोशिशों के काम पर ध्यान केंद्रित रखना जारी रखेंगे।

इस बीच, विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन वाशिंगटन से अपने पति के पास न्यूयार्क पहुंच गयी हैं। ६३ वर्षीय क्लिंटन की न्यूयार्क के प्रेसबायटेरियन अस्पताल में शल्य क्रिया हुई। उनकी पुत्री चेलसी भी अस्पताल में मौजूद थीं। क्लिंटन की हृदय की धमनियों में दो ‘स्टेंट’ लगाये गये हैं। एक चिकित्सा विशेषज्ञ ने ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा कि स्टेंट छोटे और नलीनुमा हैं,जिससे धमनियों की अंदरूनी परत को मदद मिलती है। इस प्रक्रिया को एंजियोप्लास्टी कहते हैं और हर वर्ष १० लाख से अधिक अमेरिकियों की यह शल्य क्रिया होती है।

वर्ष २००४ में क्लिंटन की इसी अस्पताल में बायपास सर्जरी हुई थी। चिकित्सकों ने उन्हें नमक युक्त आहार नहीं लेने की सलाह दी थी। ‘द अमेरिकन प्रेस’ ने खबर दी कि विदेश मंत्री हिलेरी की पश्चिम एशिया की यात्रा पर जाने की योजना थी लेकिन अपने वह इसे टाल सकती हैं।

‘सीएनएन’ के मुताबिक, हैती भूकंप पी़डतों को मदद पहुंचाने के लिये क्लिंटन के साथ काम कर रहे पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने चेलसी से बात की है। कहा जा रहा है कि क्लिंटन हैती भूकंप पी़डतों की मदद की कोशिशों से ज़ुडे काया] के चलते थक चुके हैं। ऐसी खबर भी दी गयी है कि संभव है कि क्लिंटन को यह समस्या ‘तनाव’ के कारण हुई हो।

आपकी राय