बिहार अध्यक्ष बने विजय चौधरी
पटना। जनता दल यूनाइटेड जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने पार्टी के बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का इस्तीफा मंजूर करते हुए विजय चौधरी को पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया है। श्री यादव ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता विजय चौधरी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह को अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए उन्होंने काफी कोशिश की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह लगातार चार वषा] तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे और उन्हें सूबे की पूरी जानकारी थी, इसलिए वे उन्हें इस पद पर बनाये रखना चाहते थे।
उन्होंने कहा कि काफी विचारविमर्श के बावजूद श्री सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद को स्वीकार करने से इंकार कर दिया और किसी दूसरे को जिम्मेदारी सौंपे जाने की बात कही। श्री यादव ने कहा कि इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, सांसदों समेत अन्य नेताआें से विचारविमर्श करने के बाद विजय चौधरी को अध्यक्ष पएक प्रश्न के उत्तर में श्री यादव ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष श्री सिंह पार्टी के काफी पुराने साथी रहे हैं, यदि वे इस पद पर बने रहते, तो ‘सोने पर सुहागा’ होता, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी उठाने से इंकार कर दिया। उन्होंने पार्टी के भीतर किसी प्रकार के विवाद से इंकार करते हुए कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास करती है और यहां सभी को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है।
गौरतलब है कि श्री सिंह ने एक फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव से दिल्ली में मुलाकात करके उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र सौंप दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो गया है और कार्यकर्ताआें की उपेक्षा हो रही है, इसलिए वह प्रदेश अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे।
