ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

बिहार में नक्सली हमले में दस से अधिक लोगों की मौत

Swatantra Vaartha  Fri, 19 Feb 2010, IST

बिहार में नक्सली हमले में दस से अधिक लोगों की मौत

जमुई। बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना के फुलवरिया क़ोडासी गांव में कल रात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के हमले में तीन महिलाएं एवं एक बच्चा समेत १० से अधिक लोग मारे गए।

जमुई के पुलिस अधीक्षक राकेश राठी ने आज यहां बताया कि कल देर रात नक्सलियों ने इस गांव में हमला करके २० से अधिक घरों में आग लगा दी, जबकि एक स्वयंसेवी संगठन के घर पर बम विस्फोट करके दो महिलाएं, चमेली देवी एवं सुकरी देवी की हत्या कर दी। इसी प्रकार आगजनी की घटना में रीता देवी एवं उसका पांच वर्षीय पुत्र रामेश्वर कुमार की जलने से मौत हो गयी।

राठी ने बताया कि गोलीबारी एवं आगजनी की घटना में श्याम देव क़ोडा, रामदेव क़ोडा एवं रामजनम क़ोडा की भी मौत हो गयी तथा तीन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उन्होंने मलबे में कुछ और शव के दबे होने की आशंका से इंकार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल जिला मुख्यालय से ३० किलोमीटर दूर होने और नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंग बिछाये जाने के बावजूद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा लिया।

इसके बाद नक्सली गोलीबारी करते हुए जंगल की ओर फरार हो गये। हमले के बाद से गांव के सभी लोग घर छ़ोडकर भागे हुए हैं, जबकि पुलिस नक्सलियों की ध़डपक़ड के लिए छापेमारी कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।गौरतलब है कि इसी वर्ष एक फरवरी को पुलिस के भय से भाग रहे आठ नक्सलियों को इस गांव के लोगों ने पीटपीट कर मार डाला था। इस घटना के बाद से ही गांव पर नक्सलियों के हमले की आशंका जताई जा रही थी।

आपकी राय