पुलवामा मुठभ़ेड में दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मूकश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने आज करीब चार घंटे तक चली मुठभ़ेड में जैशएमोहम्मद के दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलवामा के पुलिस अधीक्षक किफायत हैदर ने पीटीआई को बताया कि यहां से करीब ४० किलोमीटर दूर शंकरपुरा गांव में हुयी मुठभ़ेड में सज्जाद और जावेद नाम के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने उस घर को ध्वस्त कर दिया जहां से आतंकवादी गोलीबारी कर रहे थे।
