पबंगाल में स़डक दुर्घटना में २० की मौत
रायगंज। पश्चिम बंगाल में उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में आज एक निजी बस और ट्रक की भिडंत में २० लोगों की मौत हो गयी और २६ घायल हो गये। मरने वालों में १० महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग ३४ पर हुआ। सूत्रों ने बताया कि घायलों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।
सभी घायलों को रायगंज के उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें आठ की हालत नाजुक है। बस दक्षिण दिनाजपुर के हिल्ली से सिलीग़ुडी जा रही थी।
