ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पाक के साथ भारत जैसा परमाणु करार नहीं : अमेरिका

Swatantra Vaartha  Sun, 28 Feb 2010, IST

पाक के साथ भारत जैसा परमाणु करार नहीं : अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि उसके साथ ऐसा कोई परमाणु करार नहीं किया जाएगा, जैसा भारत के साथ किया गया है और न ही उसे कोई परमाणु संयंत्र दिया जाएगा।

अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताआें से कहा कि पाकिस्तान की ब़ढती जरूरतों की पूर्ति के लिए अमेरिका उसके साथ मिलकर काम कर रहा है। परमाणु करार हमारे बीच अभी बातचीत का हिस्सा नहीं है। परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए जोरदार प्रयास कर रहे पाकिस्तान के नेताआें को हाल ही में इस विषय पर बता दिया गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि अमेरिका ने पाकिस्तान को यह बता दिया है कि किसी भी स्थिति में उसके साथ वैसा कोई परमाणु करार नहीं किया जा सकता है। जैसा कि ओबामा प्रशासन ने भारत के साथ किया है।

अधिकारी ने कहा कि भारतअमेरिका परमाणु करार विशेष रूप से भारत के लिए है और प्रशासन में इसे दोहराने के लिए ऐसा कोई विचार नहीं चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ पिछले अनुभवों विशेष तौर पर संवेदनशील प्रौद्योगिकी की तस्करी के आरोपी वैज्ञानिक एक्यूखान और पाकिस्तान के परमाणु प्रसार के रिकार्ड को देखते हुए प्रमुख अमेरिकी सांसद और अमेरिकी सरकार में शामिल लोगों को पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा के बारे में गंभीर चिंता है।

अधिकारी ने कहा कि इन परिस्थितियों में इस बात पर विचार करना काफी कठिन है कि पाकिस्तान के लिए परमाणु ऊर्जा का विकल्प प्रदान किया जा सकता है।

आपकी राय