चिली में मृतकों की संख्या ४०० के पार पहुंची
सैंटियागो। लातिन अमेरिकी देश चिली में कल आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या ४०० से ज्यादा हो गई है। भूकंप के बाद आई सूनामी से भी कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।
कल आए ८८ तीव्रता वाले इस भूकंप से कोंसेपिसियान शहर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है, जहां ध्वस्त हुए एक भवन में १०० से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। प्रकृति के इस कहर के बाद आ रहे भूकंप झटकों से डरेसहमे लोग खुले आसमान के नीचे रातदिन गुजार रहे हैं। राजधानी सैंटियागो का अधिकांश हिस्सा अंधेरे में डूबा प़डा है तथा देश का दूसरा सबसे ब़डा शहर कोंसेपेसियान बुरी तरह तबाह हो गया है। राजधानी के मुख्य अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचा है। इस बीच अमेरिका और यूरोप समेत अंतर्राष्ट्रीय जगत ने चिली की सहायता के लिए हाथ ब़ढाया है, हालांकि चिली सरकार ने विदेशी दानदाताआें से नुकसान के आकलन तक इंतजार करने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के कार्यालय ने कहा है कि मून स्थिति पर नजर रख रहे हैं। भूकंप से विश्व में तांबे के इस सबसे ब़डे उत्पादक देश की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। कल यहां तांबे की दो प्रमुख खदानों को बंद कर दिया गया था। हालांकि इन्हें अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है और इनके जल्द खुलने की उम्मीद है।
