ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

इराकी शहर में हुए विस्फोट में तीन की मौत

Swatantra Vaartha  Sun, 7 Mar 2010, IST

इराकी शहर में हुए विस्फोट में तीन की मौत

बगदाद। इराक के पवित्र शहर नजफ में हुए कार बम विस्फोट में कमसेकम तीन लोग मारे गये तथा ५० से अधिक घायल हो गये।

पुलिस के एक अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि आज यह विस्फोट उस बस के समीप हुआ, जो तीर्थयात्रियों को ले जा रही थी। विस्फोट में एक इराकी और दो ईरानियों की जान गयी।

नजफ के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक रदवान अल किंडी ने इन मौतों की पुष्टि की। यह कार विस्फोट महत्वपूर्ण संसदीय चुनाव में इराकियों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किये जाने के एक दिन पहले हुआ है। इस हफ्ते अन्य इराकी शहरों में हुए विस्फोटों में दर्जनों लोग मारे गये। अमेरिकी और इराकी अधिकारियों ने आगाह किया है कि विद्रोही हिंसा के जरिये मतदान को बाधित करने का प्रयास कर सकते हैं। नजफ बगदाद १६० किलोमीटर दक्षिण में बसा है और यह शिया मतावलंबियों का महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। इसके प़डोसी शिया बहुल ईरान से भी करीबी धार्मिक संबंध हैं।

आपकी राय