ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

रुचिका मामले में राठौर नार्को टेस्ट कराने के इच्छुक

Swatantra Vaartha  Mon, 8 Mar 2010, IST

रुचिका मामले में राठौर नार्को टेस्ट कराने के इच्छुक

चंडीग़ढ। रुचिका छ़ेडछ़ाड मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपीएस राठौर ने अपना नार्को टेस्ट कराने की इच्छा जाहिर की है। राठौर ने राज्य सरकार से हाल में कहा, ‘खुद को नार्को टेस्ट के लिए पेश करना मेरा नैतिक दायित्व है, लेकिन रुचिका के पिता एससीगिरहोत्रा, उसके भाई आशु, उनके पारिवारिक मित्र आनंद प्रकाश, उनकी पत्नी मधु और मामले की एकमात्र गवाह आराधना का भी नार्को टेस्ट कराया जाए।

राठौर ने कहा, ‘रुचिका और प्रकाश का परिवार मीडिया के जरिए पूरे देश में झूठ फैला रहा है और उन्हें मेरे खिलाफ तीन नये मामले दर्ज कराने में सफलता मिल गई है।’ उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने राठौर के खिलाफ रुचिका को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत तीन नये मामले दर्ज किए हैं।

आपकी राय