ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

ओबामा को दी जाएगी भगवान वेंकटेश्वर की स्वर्णमूर्ति

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Mar 2010, IST

ओबामा को दी जाएगी भगवान वेंकटेश्वर की स्वर्णमूर्ति

हैदराबाद। तिरुमलातिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को न्यूजर्सी में एक अप्रैल को एक समारोह में श्री वेंकटेश्वर की स्वर्णमूर्ति, लड्डूप्रसाद और साहित्य भेंट करेगा। टीटीडी के अध्यक्ष डीकेआदिकेशवुलु नायडू ने आज पत्रकारों से कहा कि न्यूजर्सी में श्री वेंकटेश्वर के श्रद्धालुआें की मांग पर ‘श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याणोत्सवम’ मनाया जा रहा है, जिसमें श्री ओबामा को भी आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि श्री ओबामा इस समारोह में हिस्सा लेंगे, क्योंकि हिंदू धर्म में उनकी बेहद आस्था है और वह महात्मा गांधी के अहिंसा के उपदेश पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि श्री ओबामा इस समारोह में उपस्थित नहीं हो सकेंगे, तो वह उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिलने का अनुरोध कर प्रतिमा और प्रसाद देंगे।

आपकी राय