बलात्कार के आरोप में भारतीय को नौ साल की सजा
लंदन,। ब्रिटेन की एक अदालत ने एक नाबालिग के साथ बलात्कार करने का दोषी पाते हुए २३ वर्षीय एक भारतीय युवक को ९ साल के कारावास की सजा सुनाई है। इस्लेवर्थ क्राउन कोर्ट ने जगदीप चहल को दो हफ्ते की सुनवाई के बाद पिछले साल २५ सितंबर को बलात्कार का दोषी पाया।
अदालत ने इस मामले में कल अपना फैसला सुनाया। इसके अलावा उसका नाम सेक्स आफेंडर रजिस्टर में शामिल कर लिय गया है। चहल ने पिछले साल आठ अप्रैल को १८ वर्षीय किशोरी का पीछा करते हुए बलात्कार की इस जघन्य कार्रवाई को अंजाम दिया था। उसने बस अड्डे से रात को दो बजे से उसका पीछा करना शुरू किया था। चहल ने इसके बाद किशोरी का पक़ड लिया और उसे धमकाते हुए उसके साथ बलात्कार किया। किसी राहगीर ने ल़डकी चीख सुनकर पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के आने के बाद वह मौके से भागने की ाेशिश करने लगा, जिसके बाद चहल को पुलिस ने धरदबोचा। इसके बाद चहल पर बलात्कार का आरोप लगाकर उसे हिरासत में ले लिया।
