ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

लाहौर हमला मामले में पाकिस्तान ने पलटी मारी

Swatantra Vaartha  Mon, 15 Mar 2010, IST

लाहौर हमला मामले में पाकिस्तान ने पलटी मारी

लाहौर। पाकिस्तान ने आज अपने बयान से मुकरते हुए कहा है कि लाहौर हमले के पीछे भारत का हाथ होने के उसके पास कोई ठोस सबूत नहीं हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने स्वीकार किया कि इन हमलों के पीछे भारत का हाथ साबित करने के लिए उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं है।

मुल्तान हवाई अड्डे पर संवाददाताआें से बातचीत में कुरैशी ने कहा कि इन विस्फोटों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराना जल्दबाजी होगी। गौरतलब है कि लाहौर में शुक्रवार को हुए इन विस्फोटों में ५५ लोग मारे गये थे, जबकि १०० से ज्यादा घायल हो गये थे। प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह की हाल की सऊदी अरब यात्रा का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया कि भारत सरकार पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता के लिए सऊदी अरब को भूमिका निभाने के लिए शामिल करना चाहती है। कुरैशी ने कहा कि सऊदी अरब की सरकार ने मुझे आमंत्रित किया है। आगामी तीन अप्रैल को मेरी वहां के विदेश मंत्री से मुलाकात होनी है। वहां जाने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। विदेश मंत्री से बातचीत में प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह की हाल की सऊदी अरब यात्रा का ब्यौरा मिल सकेगा। कुरैशी ने कहा कि कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान अपने रुख से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ समग्र वार्ता की जल्द बहाली चाहता है। उन्होंने कहा कि यदि भारत किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के लिए तैयार होता है, तो पाकिस्तान को इसमें कोई ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत खुद ही कश्मीर मसले पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से शुरू से इंकार करता रहा है। मुंबई हमलों के साजिशकर्ताआें को सजा दिलवाने के लिए पाकिस्तान की ओर से और कार्रवाई करने की भारत की मांग पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि इस हमले के जिम्मेदारों को सजा दिलवाने के लिए पाकिस्तान यथासंभव कार्रवाई कर रहा है।

आपकी राय