आज अपना जुर्म कबूल करेगा हेडली
शिकागो। लश्करएतैयबा के आतंकवादी और मुंबई हमले की साजिश रचने के आरोपी डेविड कोलमैन हेडली ने पैंतरा बदलते हुए अपनी गिरफ्तारी के पांच महीने बाद कल अपना अपराध कबूल करने का फैसला किया है, जिससे उसे अब मृत्युदंड की अधिकतम सजा की जगह हल्कीफुल्की सजा मिलेगी। पिछले साल अक्टूबर में अमेरिकी एजेंसी एफबीआई के हाथों गिरफ्तार हेडली याचिका ‘प्ली बारगेन’पेश करेगा, जिसके तहत वह अपना जुर्म स्वीकार कर लेगा। इसके तहत उसे कम सजा मिलेगी। अदालत के नोटिस के अनुसार कल अमेरिकी जिला न्यायाधीश हैरी लीनेनवेबर की अदालत में हेडली के बयान बदलने संबंधी सुनवाई होगी। बहरहाल, मामले की नियमित सुनवाई २३ मार्च को होगी।
लश्करएतैयबा का गुर्गा हेडली इससे पहले भी १९९८ में पाकिस्तान से अमेरिका में हेरोइन की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार हुआ था। तब उसे कम सजा मिली थी, क्योंकि उसने मामले में तफ्तीश में सहयोग किया था। बहरहाल थीस ने यह बताने से इंकार किया कर दिया कि वह सभी १२ आरोपों में अपना अपराध कबूल करेगा या सिर्फ कुछ आरोपों में। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या हेडली के लिए याचिका का सौदा तय किया गया, जो ‘जारी जांच के साथ सहयोग कर रहा है’, तो उन्होंने इस संबंध में कोई ब्यौरा देने से इंकार कर दिया। थीस ने कहा, ‘बयान बदलने के संबंध में हमने सरकार के साथ बातचीत की है। हम इस पर काम कर रहे हैं और हमें कोई आग्रह संबंधी समझौता होने की उम्मीद है।’ एफबीआई ने पाकिस्तानी राजनयिक और फिलाडेल्फिया के सोशलाइट के बेटे हेडली और उसके पाकिस्तानी सैन्य स्कूल के मित्र एवं कनाडियाई नागरिक तहव्वर राना पर मुंबई हमलों में और साथ ही लश्करएतैयबा को सहयोग करने का आरोप लगाया है। राना ने इन तमाम आरोपों से इंकार किया है और खुद को निर्दोष बताया है।
उसका कहना है कि हेडली ने उसे फंसाया है। अदालत ने उसे जमानत देने से इंकार किया है और इस मामले की सुनवाई के लिए २९ मार्च की तारीख तय की है। बहरहाल, थीस ने यह बताने से इंकार किया कर दिया कि वह सभी १२ आरोपों में अपना अपराध कबूल करेगा या सिर्फ कुछ आरोपों में।
थीस ने कहा, ‘हेडली के बयान बदलने के संबंध में हमने सरकार के साथ बातचीत की है। हम इस पर काम कर रहे हैं और हमें कोई आग्रह संबंधी समझौता होने की उम्मीद है।’
एफबीआई ने पाकिस्तानी राजनयिक और फिलाडेल्फिया के सोशलाइट के बेटे हेडली और उसके पाकिस्तानी सैन्य स्कूल के मित्र एवं कनाडियाई नागरिक तहव्वर राना पर मुंबई हमलों में और साथ ही लश्करएतैय्यबा को सहयोग करने का आरोप लगाया है। राना ने इन तमाम आरोपों से इंकार किया है और खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि हेडली ने उसे फंसाया है।
अदालत ने उसे जमानत देने से इंकार किया है और इस मामले की सुनवाई के लिए २९ मार्च की तारीख तय की है। शिकागो के अटार्नी पैट्रिक जे फित्जगेराल्ड के प्रवक्ता रांडल सैम्बर्न ने हेडली को कल अदालत में पेश किये जाने की पुष्टि तो की, लेकिन इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि वह किन आरोपों में अपना अपराध कबूल करेगा।
हेडली के बारे में कहा जाता है कि उसने २००२ और २००३ में लश्कर के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों में भाग लिया था तथा राना, इलियास कश्मीरी एवं अब्दुर रहमान समेत लश्कर के सदस्यों और अन्य लोगों के साथ मिलकर मुंबई हमले की साजिश रची थी और उसे अंजाम तक पहुंचाया था। उसने मुंबई हमले से पहले सितंबर, २००६ और जुलाई २००८ में मुंबई में ठिकानों की टोह ली और पाकिस्तान जाकर इस संबंध में बनाए गए वीडियो को लश्कर के अन्य सदस्यों के साथ साझ किया।
