इटली में भारतीय राजदूत का निधन
नई दिल्ली। इटली में भारतीय राजदूत आरिफ मोहम्मद खान का निधन हो गया। वह ५८ वर्ष के थे।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां कहा कि १९७४ बैच के आईएफएस अधिकारी कुछ समय से कैंसर से पी़डत थे और कल रोम में उनका निधन हो गया। फरवरी २००८ में इटली में तैनाती से पहले उन्होंने अनेक पदों पर काम किया था।
उन्होंने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के तौर पर भी काम किया और पेरिस एवं न्यूयार्क में भारतीय मिशनों में भी कार्यरत रहे। आईएएफ संगठन ने आज शाम यहां उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
