ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

लादेन अगर पक़डा गया तो उससे पूछताछ की जरूरत : सीनेटर

Swatantra Vaartha  Sun, 21 Mar 2010, IST

लादेन अगर पक़डा गया तो उससे पूछताछ की जरूरत : सीनेटर

वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने कहा है कि अगर कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन पक़डा गया, तो उससे पूछताछ किये जाने की आवश्यकता है, क्योंकि उसके पास अलकायदा और आतंकवादी नेटवर्क के बारे में सारी सूचनाएं होंगी।

उन्होंने प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों की ओर से हाल में आये विरोधाभासी बयानों के मद्‌देनजर ओबामा प्रशासन से अपनी बंदी और पूछताछ नीति में सुधार करने की अपील की।

सीनेटर किट बांड ने कल कहा, ‘अमेरिकियों को आतंकवाद के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए हमारा पहला लक्ष्य समय पर और जीवनरक्षक खुफिया जानकारी हासिल करना होना चाहिए। हमारे देश में बंदियों और पूछताछ के संबंध में कोई सुसंगत नीति नहीं है, जो सुनिश्चित कर सके कि हम आतंकवादियों को पक़डने व हमलों को रोकने के लिए जरूरी खुफिया सूचनाएं हासिल कर सकें।’ बांड ने कहा कि प्रशासन के भीतर अमेरिकी बंदी और पूछताछ नीति को लेकर तब भ्रम की स्थिति पैदा हुई, जब इस हफ्ते अटार्नी जनरल एरिक होल्डर और अफगानिस्तान में अमेरिका और नाटो बल के कमांडर जनरल स्टानले मैकक्रिस्टल ने बिन लादेन के प्रति सरकार के दो विरोधाभासी सोच को सामने रखा। गौरतलब है कि मंगलवार को होल्डर ने इस विचार को खारिज कर दिया था कि बिन लादेन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा सकती है। सदन की विनियोग उप समिति के समक्ष सुनवाई में होल्डर ने कहा, ‘निपटा हकीकत के साथ जाता है, जबकि आप एक कल्पित विषय में बात कर रहे हैं जो कभी नहीं होगा। वह (ओसामा) कभी अमेरिकी अदालत में हाजिर नहीं होगा, यह हकीकत है। वह या तो हमारे हाथों या अपने ही लोगों के हाथों मारा जाएगा।’ उधर, बुधवार को जनरल मैकक्रिस्टल ने संवाददाताआें से कहा, ‘अगर ओसामा बिन लादेन अफगानिस्तान में आता है, तो हम निश्चित तौर पर उसे जिंदा पक़डने का प्रयास करेंगे और उसे न्याय के कठघरे में पेश करेंगे। मेरा मानना है कि इसे सभी लोग समझते हैं।’

आपकी राय