ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

भारतपाक संबंधों में बाधा है कश्मीर : हिलेरी

Swatantra Vaartha  Tue, 20 Jul 2010, IST

भारतपाक संबंधों में बाधा है कश्मीर : हिलेरी

इस्लामाबा। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने आज कहा कि कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान के संबंधों के विकास में बाधक है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कश्मीर (मुद्दा) जिसने भारत और पाकिस्तान को बांटा है, मेरे विचार से दोनों देशों के संबंधों के विकास में बाधक है। हिलेरी ने यह भी साफ कर दिया कि कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की अमेरिका की कोई इच्छा नहीं है और दोनों देशों को इसका हल बातचीत से निकालना होगा। हिलेरी का साथ पाकर कुरैशी ने कश्मीर का मुद्दा उठाया और कहा कि उनका देश भारत के साथ समग्र वार्ता चाहता है। भारतपाक विदेश मंत्रियों की बातचीत के बाद लगातार बयानबाजी कर रहे कुरैशी ने कहा, ‘भारत के साथ समग्र ार्ता और कश्मीर मुद्दे का न्यायपूर्ण हल अमेरिका और पाकिस्तान के साझे हित में है। नागरिक समाज के सदस्यों के साथ बातचीत में क्लिंटन ने कहा, ‘हम केवल प्रोत्साहित कर सकते हैं, हम कश्मीर मुद्दे का हल नहीं कर सकते, क्योंकि आखिरकार यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसका कोई निर्धारित समाधान नहीं है। हिलेरी ने कहा कि अमेरिका अपना फैसला दोनों देशों पर नहीं थोप सकता और न ही उन्हें कह सकता है कि कश्मीर मुद्दे के हल के लिए उन्हें क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें उत्साहित करने का काम करते हैं, हम प्रबंध और सुगम बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों देशों के राजनीतिक नेतृत्व को इसके लिए जबर्दस्त साहस दिखाना होगा। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तानी टेलीविजन के एंकर के साथ बातचीत में कहा कि कश्मीर एक जटिल मुद्दा है तथा पाकिस्तान एवं भारत को आपस में मिल बैठकर इसका समाधान निकालने की जरूरत है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अमेरिका की कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने की कोई इच्छा नहीं है।

जब उनका ध्यान इ

आपकी राय