ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर बर्बर हमला

Swatantra Vaartha  Fri, 23 Jul 2010, IST

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर बर्बर हमला

मेलबर्न। यहां छह युवकों द्वारा एक भारतीय छात्र पर बर्बर हमला किया गया, जिसमें उसका जब़डा कई जगह से टूट गया है। अस्पताल में भर्ती घायल छात्र अब पांच हफ्ते तक खाना नहीं खा पाएगा और न ही वह ठीक ढंग से बात करने में सफल होगा। चौबीस वर्षीय भरत थापर पर सोमवार की रात साउथ ओकलीघ में हमला किया गया, जिसमें उसके पूरे शरीर पर चोटें आईं और उसका जब़डा कई जगह से टूट गया। थापर के दोस्त सुमीत खन्ना के हवाले से ‘द एज’ अख़बार ने आज ख़बर दी कि पी़डत ठीक से बात कर पाने में असमर्थ है। उस पर छह युवकों के एक समूह ने हमला किया, जिसमें उसका निचला जब़डा चार जगह से टूट गया। खन्ना ने पहले बताया था कि थापर सहित उसके दो मित्र ओकलीघ क्षेत्र में वाहन चला रहे थे। उन्होंने देखा कि कुछ युवक एक अन्य भारतीय को गाली दे रहे थे। इस पर थापर उसकी मदद के लिए गया। इससे गुस्साएं युवकों ने उसकी पिटाई कर दी, गालियां दीं और भागने को कहा। खन्ना ने कहा कि थापर की हालत अब भी दयनीय है। वह पांच हफ्ते तक खाना खाने में समर्थ नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अब तक गवाहों से बातचीत करने में विफल रही है।

आपकी राय