ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

अमेरिका में राफ्टिंग नौका दुर्घटना में विशाखा के छात्र की मौत

Swatantra Vaartha  Mon, 6 Sep 2010, IST

अमेरिका में राफ्टिंग नौका दुर्घटना में विशाखा के छात्र की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका में लुसियाना राज्य विश्वविद्यालय के २४ वर्षीय भारतीय छात्र की मिसीसिपी नदी में राफ्टिंग रोमांचक खेल के दौरान नौका डूबने के कारण मौत हो गयी। तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने एक बयान में कहा कि लुसियाना राज्य विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग परास्नातक का छात्र जीजोसेफ स्माइल्स की कल दुर्घटना में मौत हो गयी।

वह लाइफ जैकेट के बिना राफ्टिंग कर रहा था। यह दुर्घटना कल रात करीब आठ बजे हुई। आंध्र प्रदेश निवासी जोसेफ अपने आठ अन्य दोस्तों के साथ मिसीसिपी गया था। उसकी नाव डूबने के कारण मृत्यु हो गयी। एसोसिएशन ने बयान में कहा कि जोसेफ दुर्घटना के समय लाइफ जैकेट नहीं पहने था। जीवनरक्षक प्रहरी उसे बचाने के लिए पानी में कूदे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

विशाखपट्टणम निवासी जोसेफ जनवरी २००९ में अमेरिका आया था। इससे पूर्व, उसने विजयनगरम के एमवीजीआर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री ली थी।

आपकी राय