भारतीय फिल्मकार ने गुनाह कबूल किया, जल्द लौटेंगे भारत
ह्युस्टन। भारतीय फिल्मकार विजय कुमार ने अवैध तौर पर पीतल का पंजा अपने सामान में रखे जाने का गुनाह कबूल लिया है, जिसके बाद वह अब स्वदेश वापस लौट सकते हैं।
कुमार को कल हवाई अड्डे पर जांच के दौरान अवैध तौर पर पीतल का पंजा रखने का दोषी पाया गया। उन्हें २० दिन की कैद की सजा सुनायी गयी, जिसमें वह समय कम कर दिया जायेगा जो वह बिता चुके हैं। कारावास तथा आव्रजन संबंधी आरोपों से बचने के लिये कुमार ने गुनाह कबूल लिया। अब वह एक हफ्ते के भीतर भारत जा पाएंगे। उनके एटर्नी ग्रांट शिनर ने कहा कि वह परिस्थितियों के शिकार बने हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को रद्द कर दिया गया होता अगर यह पता चलता कि उन्होंने टीएसए वेबसाइट पर यकीन किया। वकील ने कहा कि मैं नहीं सोचता कि वह कभी अमेरिका दोबारा आना चाहेंगे। मुंबई में मलाड के रहने वाले ४० साल के कुमार को २० अगस्त को ह्यूस्टन हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था।
उन पर संदिग्ध तौर पर काम करने और उनके बैग से इस्लामी कट्टरपंथ से ज़ुडा साहित्य मिलने का आरोप था। उन्हें ह्यूस्टन एक हिंदु संगठन ने एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुलाया था। कुमार के बैग से पीतल का पंजा भी मिला जो कि टेक्सास में अवैध है।
