ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

अफगानिस्तान में करजई की बढ़त बरकरार

प्रथिनिदी  Mon, 7 Sep 2009, IST

काबुल। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति चुनाव के अब तक आए परिणामों के मुताबिक मौजूदा राष्ट्रपति हामिद करजई सबसे आगे हैं। 75 फीसदी मतदान केंद्रों के मतों की गिनती में करजई को 48.60 प्रतिशत वोट मिले हैं।

चुनाव में धांधली की शिकायतों के मद्देनजर 447 मतदान केंद्रों में हुए मतदान को रद कर दिया गया है। देश में 20 अगस्त को वोट डाले गए थे। स्वतंत्र निर्वाचन अधिकारी दाऊद अली नजाफी ने रविवार को जानकारी दी कि कुल 40.30 लाख मतदाताओं में से करीब 20.08 लाख ने फिर करजई के प्रति अपना विश्वास जाहिर किया है। अब्दुल्ला को 13.6 लाख [31.7 फीसदी] वोट मिले हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान अनियमिताओं की वजह से 447 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को रद कर दिया गया है। चुनाव आयोग के पास धांधली की करीब दो हजार शिकायतें आई हैं। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने फिर कहा कि अंतिम चुनाव परिणाम को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

आपकी राय