ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

आतंकी होने के संदेह में विमान रोका गया दंपती हिरासत में

Swatantra Vaartha  Mon, 8 Feb 2010, IST

आतंकी होने के संदेह में विमान रोका गया दंपती हिरासत में

मुंबई। दुबई जाने वाली अमीरात एयरलाइंस की उ़डान को एक फोन कॉल के बाद आज यहां मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग चार घंटे तक रोक कर रखा गया। विमान के उ़डान भरने से कुछ ही देर पहले आये एक फोन पर विमान में एक आतंकवादी होने की बात कही गयी थी। हवाई अड्डे पर नाटकीय घटनाक्रम के बीच एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि फोन कॉल झूठी थी।

चार घंटे तक ख़डा रहने के बाद जांच एजेंसियों की मंजूरी पर विमान उ़डान भर सका। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए एक व्यापारी और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘अमीरात एयरलाइंस की मुंबईदुबई के बीच उ़डान संख्या ईके५०५ को आज सुबह एक फोन आने के बाद ख़डा रखा गया, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में सवार एक यात्री शाहबाज खान आतंकवादी है। शहर पुलिस शाहबाज खान के बेटे अमजद की तलाश में है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘शाहबाज और उसकी पत्नी लगातार कह रहे हैं कि उनके बेटे अमजद ने फोन किया होगा, जिनके साथ उनका संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

अमीरात की उ़डान के मालवाहक सुपरवाइजर को फोन आया था और फोन करने वाले ने अपना नाम सुरेश चह्वाण बताया था। पता चला है कि वह अंधेरी उपनगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक फोन करने वाले ने कहा कि उसने किसी से सुना है कि शाहबाज अलकायदा का आतंकवादी है।अधिकारी ने कहा, ‘हम अमजद की तलाश कर रहे हैं, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि सुबह फोन आने के समय वह कहां था। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत सभी ३५६ यात्रियों को विमान से उतारा गया और क़डी तलाशी ली गयी। प्रवक्ता ने कहा, ‘शाहबाज और उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। जिसके बाद विमान को उ़डान की मंजूरी दी गयी। विमान ने दोपहर दो बजकर चार मिनट पर उ़डान भरी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘शाहबाज की पत्नी वहीदा दिल की मरीज है, इसलिए उसे घर भेज दिया गया है।

हम अब शाहबाज से पूछताछ कर रहे हैं। शाहबाज और उसकी पत्नी एक शादी में शामिल होने दुबई जा रहे थे। मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि फोन के बाद विमान को सुबह ९ बजकर ५९ मिनट पर रनवे से वापस भेज दिया गया। सुरक्षा से ज़ुडी प्रक्रिया पूरी करने की वजह से उ़डान में लगभग चार घंटे की देरी हो गई। इसके तहत विमान से सभी यात्रियों को उतार दिया गया और विमान, यात्रियों तथा उनके सामानों की गहन जांच की गई। यह बताया गया, एयरलाइन इस दौरान पूरा सहयोग कर रही है। एटीसी से इजाजत मिलने के बाद यह उ़डान शेष यात्रियों के साथ मुंबई से रवाना हो गया।

आपकी राय