द ट्िवलाईट सागाइक्लिप्स
विश्व स्तर पर प्रदर्षित होने वाली फिल्म ‘द ट्िवलाईट सागान्यू मून’ की जबरदस्त सफलता के बाद जो इतिहास बॉक्स ऑफिस पर रचा है उसकी बात ही कुछ और हैं । इसलिये ही इसका सिक्वल बनाने के बारे सोचा गया था। अब यह सिक्वल हमारे सामने ‘द ट्िवलाईट सागाइक्लिप्स’ के नाम से रिलीज की जा रही हैं । याद है इनकी पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कलेक्शंस में कई फिल्मों को पीछे छ़ोडा था।
यह फिल्म स्टीफनी मेयर के नॉवेल पर आधारित हैं । पिछले दिनों इस फिल्म की चर्चा इसलिए भी हुई थी कि इसके एक कलाकार टेलर लॉटनर को फिल्म की कहानी की डिमांड के अनुसार किस्टिन स्टीवर्ड को उठाना था। लेकिन उनका बैलेंस बिगड गया और इस कारण उन्हें जबर्दस्त चोट आई ।
इस फिल्म की कहानी पिछली फिल्म से आगे बढती हैं । यह भी एक रोमांटिक, कल्पनाआें से ओतप्रोत एक थ्रिलर फिल्म है । जिसमें मनुष्य एवं वैम्पायर यानि पिशाच की अनोखी कथा हैं । जिसे नई उॅंचाईयां दी गई है कि कैसे बेला स्वॉन (क्रिस्टन स्टीवर्ड) जो ग्रेजुएशन कर रही हैं । जब वह अलौकिक शक्ति वाले दुनिया के रहस्यों को जानने के बाद किस तरह उसमें उलझकर रह जाती हैं । जब तक उसे सब कुछ समझ में आता हैं तब तक वह अपने आपको खतरे में घिरा हुआ पाती हैं । रहस्यमय तरीके से हो रही हत्याएंॅ उसे उत्तेजित करती हैं कि वह पता लगाए कि इसे कौन अंजाम दे रहा हैं । कौन हैं जो पिशाच की भावना से ग्रस्त हैं । इस प्रकार की बदले की भावना क्या जिंदगी जीने वालों के लिए खतरनाक नहीं हैं । वह चाहती हैं कि इसका अंंत हो । वह इस पिशाच की खोज करने की ठान लेती हैं । उसके दोनों दोस्त एडवर्ड कुलेन (रॉबर्ट पैटिंसन ) जिससे वह प्यार करती हैं और जैकॉब ब्लैक (टेलर लॉटनर ) जो कि उसका दोस्त हैं उसका साथ देना चाहते हैं । लेकिन बेला चाहती हैं कि उसकी वजह से उन्हें कोई नुकसान ना हो । वह पिशाच के साथ संघर्ष करती हैं । बेला को यह भलीभांति एहसास हो जाता है कि उसकी जान को कितना खतरा है । लेकिन एक समय ऐसा आता हैं । जब बेला को अपने सच्चे प्यार और दोस्ती में से किसी एक को चुनने का ही विकल्प सामने बचता हैं । क्या बेला की मुसीबतें कम होंगी या नहीं ? क्या वह पिशाच से लड पाएगी या नहीं ? इस पिशाच को बेला के हाथों ही मुक्ति मिलेगी ? या उसका मौत के घाट उतारने का क्रम जारी रहेगा । आगे क्या होता हैं। यहींं इसमें दिखाया गया हैं । इस फिल्म के अन्य कलाकारों में अन्ना केन्ड्रिक,मायकल वेक, ब्रिस डेलास हॉवर्ड , क्रिस्टिना सेरेटोस, जेकसन रेथबोन, एषले ग्रीन , पॉल जेरेट , आयरिष क्विन , सारा क्लार्क, पीटर फेसिनेली, एलीजाबेथ रिजर और केल्लन यूट्ज प्रमुख हैं । इसके लेखक मेलीसा रोजनबर्ग हैं । पिछली फिल्म का निर्देशन क्रिस वाइज़ ने किया था। वहीं इस फिल्म को डेविड स्लेड ने निर्देशित किया हैं ।
