रक्त संबंध
चैनलों की भीड में नये धारावाहिकों का आगमन दिनोंदिन बढता जा रहा हैं। अब इमैजिन पर भी एक और धारावाहिक का आगमन हुआ हैं। इस बार इमैजिन और यूटीवी टेली टॉकीज के साथ गठबंधन कर ‘रक्त संबंध’ नामक एक नये शो का प्रसारण प्रारंभ किया है। यह एक नाटकीय कहानी है और इस प्रकार की कहानी अब तक भारतीय टेलीविजन पर नहीं देखी गई है। ऐसा इस चैनल के प्रमुखों का कहना हैं। हालांकि इस चैनल पर प्रसारित हो चुके शो में से रामायण, राखी का स्वयंवर, बंदिनी, ज्योति, राज पिछले जन्म का, राहुल दुल्हनिया ले जायेगा, देवी इत्यादि ऐसे शो रहे हैं जिसकी बदौलत यह चैनल अपनी एक अलग ही छाप छ़ोडने में सफल रहा है।
इस धारावाहिक की कहानी भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित अन्य कहानियों से बिल्कुल भिन्न है। यह कहानी है सदानंद सवरतकर नामक महाराष्ट्रीयन परिवार की। यह कहानी एक पिता और उसकी, पांच कर्तव्यनिष्ठ ल़डकियां हैं और इनके बीच के आपसी संबंधों की। इनमें से चार ल़डकियों की शादी हो चुकी है और वे सभी की सभी हंसते हुये अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में लगी हैं। सदानंद अपने बेटी की जिन्दगी की समस्या से वाकिफ नहीं हैं और वह अपनी सबसे छोटी बेटी संध्या की शादी की तैयारियों में मग्न हैं। दृष्टिदोष होने के बावजूद संध्या ने अपने लिये एक खूबसूरत नौजवान युवराज को ढूंढ लिया है, जो कि एक प्रतिष्ठित परिवार का वारिस है। युवराज का परिवार एक प्रभावशाली परिवार है। जोरशोर से शादी की तैयारियां चल रही हैंमगर भाग्य को यह मंजूर नहीं है। अचानक एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट जाती है, सारे रस्मों रिवाज रोक दिये जाते हैंयह एक ऐसी घटना है जिससे संपूर्ण परिवार की जिंदगी ही बदल जाती है।
इस बारे में मुख्य किरदार निभा रही श्रृति झा कहती हैं ‘यह पांच बहनों में सबसे छोटी बहन संध्या की कहानी है जो शिक्षित और स्वतंत्र विचारों वाली साथ ही मस्त रहने वाली लडकी है। लेकिन एक दुर्घटना में जब उसकी आंखों की रोशनी चली जाती हैं। तब वह स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नया स्ट्रगल प्रारंभ करती हैं। आगे चलकर वह अपने पिता और बहनों के लिए भी एक उदाहरण बनती है।’
इस नये शो के श्री निखिल मधोक का कहना हैं ‘रक्त संबंध जीवन भर का साथ एक ऐसा शो है जो मनोरंजन की दुनिया में तहलका मचा देगा। पहले एपिसोड में ही जिस प्रकार से इस कहानी की शुरुआत होती है, वैसी शुरुआत दर्शकों ने आज तक भारतीय टेलीविजन के पर्दे पर नहीं देखी है। लांच प्रोमो से ही इस शो के प्रति दर्शकों में काफी उत्सुकता है।’इस शो में संध्या का किरदार श्रुति झा निभा रही हैं। श्रुति झा के अतिरिक्त इस शो में अनेक नामचीन कलाकार अभिनय कर रहे हैं। इसमें किटी कृष्णमूर्ति, सायंतनी घोष, गुनगुन, भार्गवी चिरमूले, सोनाली निकम, मोहन अगाशे, मजहर सैयद, सचिन श्राफ, नमन शा इत्यादि शामिल हैं।
