ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

ताकि न हो ज़ोडों में दर्र्द

Swatantra Vaartha  Sun, 22 Aug 2010, IST

ताकि न हो ज़ोडों में दर्र्द

उम्र ब़ढने के साथसाथ ज़ोडों में दर्द होना शुरू हो जाता है। आरामपरस्त जीवनशैली से यह समस्या और अधिक ब़ढ जाती है। यदि आपके ज्वाइंट्‌स मजबूत हों, तो उम्र ब़ढने पर भी आपको ज़ोडों की किसी समस्या का सामना नहीं करना प़डेगा।

इसलिए आपको ठीक तरीके से रैग्युलर एक्सरसाइज करके अपना फ्यूचर हेल्दी बनाना चाहिए। कोशिश करें कि आप सारा दिन एक्टिव रहें और अपने ज्वाइंट्‌स को हेल्दी रखने के लिए उनका इस्तेमाल करते रहें।

स्ट्रैचिंग को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। स्ट्रैचिंग एक्सरसाइज ज्वाइंट्‌स को मजबूत बनाने का कारगर तरीका है। हफ्ते में दो या तीन दिन आधे घंटे के लिए स्ट्रेचिंग करें। अगर आप रोजाना स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकें, तो ज्यादा ब़ढया है।

कार्डियो की अपेक्षा वेट ट्रेनिंग के बाद दर्द से दस गुणा ज्यादा रिलीफ मिलती है। दरअसल, वेट ट्रेनिंग से मसल्स पम्प करते हैं, इससे शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है और ब्लड फ्लो भी ठीक रहता है, जिससे दर्द से निजात जल्दी मिलती है। यूनवर्सिटी ऑफ अल्बेर्टा के रिसर्चर्स के अनुसार जो लोग हफ्ते में तीन दिन वेट लिफ्टिंग करते हैं, उनका ६३ फीसदी दर्द कम हो जाता है, जबकि सैर व जॉगिंग करने वालों को दर्द से केवल छह फीसदी ही निजात मिल पाती है।

ऐसा शायद इसलिए होता है , क्योंकि स्ट्रैंथ ट्रेनिंग शरीर के न सिर्फ ऊपरी, बल्कि निचले मसल्स को भी टार्गेट करती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप सैर करना छ़ोड दें। किसी भी उम्र का व्यक्ति सैर कर सकता है। यह लोअर बॉडी ज्वाइंट्‌स के लिए ब़ढया एक्सरसाइज है।

लोअर बॉडी के मसल्स, हड्‌िडयों और ज़ोडों को मजबूत करने का सबसे ब़ढया तरीका है सी़ढयां च़ढना। इसलिए घर व ऑफिस में खुशी से सी़ढयां च़ढेंउतरें। यह एक्सरसाइज आप कभी भी कर सकते हैं।

तेजी से ब़ढ रही मोटापे की समस्या की सबसे ब़डी वजह फिजिकल एक्टिविटी का अभाव और जंकफूड का अधिक मात्रा में सेवन है। इसमें कोई शक नहीं कि जंकफूड का सेवन हर उम्र के लोगों में काफी ब़ढ गया है।

जंकफूड खाना स्टेट्‌स सिंबल बनता जा रहा है। लेकिन जंकफूड काफी हाई कैलोरी युक्त होते हैं। इसलिए इन्हें खाने के बाद यदि आप फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, तो इनसे मिली एनर्जी खर्च होने की बजाय शरीर में ही स्टोर हो जाती है और जब आप नियमित रूप से जंकफूड खाते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपका वजन ब़ढने की संभावना काफी ज्यादा हो जाती है।

मोटापे के कारण न सिर्फ आत्मविश्वास कमजोर होता है, बल्कि भविष्य में इसके कारण कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी ब़ढ जाता है। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आप मोटे लोगों की कतार में न ख़डे हों, तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

यदि आप मोटापे से बचना चाहते हैं, तो आपको खुद कोशिश करनी होगी, क्योंकि यदि आप अपनी सेहत के प्रति खुद सतर्क हो जाते हैं, तो मोटापा आपके पास फटकेगा भी नहीं।

आपकी राय