रेसिडेंट इविल ऑफ्टर लाईफ
धरती पर मानव जीवन का अस्तित्व ही खतरे में हैं। लगभग हर देश खतरनाक टीवायरस की चपेट में हैं। उज़ाड लॉस वेगास में खून के प्यासे ‘जॉम्बिज’ यानी ऐसे इंसान जो टीवायरस से ग्रसित हैं। इनसे जूझते हुए, नेवाडा रेगिस्तान के खतरनाक रास्तों से गुजरते हुए, तबाह हो चुके रैकून शहर से निकले कारवॉं को टीवायरस मुक्त अलास्का में पहुंचना हैं। इस राह में हजारों मुश्किलें हैं ऐसे में इस कारवां में दाखिल होती हैं एलिस और एक बार फिर प्रारंभ होता हैं, जीवित रहने का संघर्र्र्र्ष। ऐसी ही पटकथा के आधार पर रोमांच, रक्तचाप और संघर्ष भरा ‘रेसिडेंट इविल’ का तीसरा भाग दर्शकों के सामने रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। पिछले दो भागों की कहानी को आगे ब़ढाती इस फिल्म में मारध़ाड और बेहतरीन स्टंट्स का जबर्दस्त उपयोग किया गया हैं।
इस फिल्म की कहानी वहां से प्रारंभ होती हैं जहां से पिछली फिल्म‘रेसीडेंट ईविलः एक्सटिंक्शन’ खत्म हुई थी। इसमेंंंंं खतरनाक टीवायरस से जूझ रही पृथ्वी को बचाने और अम्ब्रेला कारपोरेशन के खतरनाक इरादाेें को नाकाम करने के लिए इस भाग में एलिस (मिल्ला जोवोकि) की वापसी होती हैं, जो बरबाद हुए शहरों में घूमघूमकर बचे हुए इंसानों को ढ़ूंढ रही हैं। उसकी तलाश उसे एक बार फिर ले आती हैं जहां खंडहर बनाए जा चुके लॉस एंजिल्स में जहां उसे अपने पुराने प्रतिद्वंदी निमेसिस का सामना करना प़डता हैं। यहां एलिस को कुछ बचे लॉस हुए लोग भी मिलते हैं जिनकी सहायता से उसे लॉस एंजिल्स में खून के प्यासे जाम्बियों से घिरे अम्ब्रेला कारपोरेशन के गुप्त ठिकाने में बंदी बनाए गए कुछ और इंसानों को भी बचाना हैं। वह एंटी वायरस अपने खून में लिए एलिस नेवाडा रेगिस्तान में विशाणु मुक्त अलास्का की खोज में इधरउधर भटक रहें कारवॉं व अपने साथियों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं अम्ब्रेला कारपोरेशन एलिस को पक़डकर उसके खून से एंटी वायरस बनाकर इस पर अपना एकाधिकार बनाए रखना चाहता हैं। क्या एलिस अपने मकसद में कामयाब होगी? अम्ब्रेला कारपोरेशन खून वाला एन्टी वायरस बनाने में सफल होगा? निमेसिस इतनी आसानी से एलिस को छ़ोड देगा। एलिस अपने आप में ऐसी शक्ति विकसित कर लेगी जिससे उसके द्वारा चलाया गया इंसानों को बचाने का अभियान बिना मौत के तांडव के पूरा हो सकेगा।
इस फिल्म की खासियत यह हैं कि इसमें एक्शन और रोमांच तो हैं ही इसके अलावा यह साईन्स फिक्शन और हॉरर फिल्मों की सुपरहिट सीरिज ‘रेसिडेंट इविल’ की यह चौथी फिल्म हैं। इस बार यह थ्रीडी वाले फारमेट में हैं। इसकी पिछली फिल्म ‘रेसीडेंट ईविलः एक्सटिंक्शन’ २००७ मेंं आ चुकी हैं, जो बहुत ब़डी हिट फिल्म थी। जैम्स कमरुन की थ्रीडी कैमेरा फ्यूजन टेकनिक से यह फिल्माई गई हैं। इस फिल्म लेखक व निर्देशक पॉल डब्ल्यूएस ए डरसन हैं। मिलिया जोवोचि, अली लॉर्टर, वेंटवर्थ मिलर और स्पेंसर लॉक ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
इस फिल्म के अन्य कलाकारों में किस कोट्स शॉन रॉबर्ट्स, बोरिस कोडिओ, सिएना गुलोरी, केसी बर्नफिल्ड, नॉर्मन, यंग, फूलवियो सेंसेयर, रे ओलूबोवाले और क्रिस्टोफर केनो जैसे कलाकार हैं।
धनंजय कुमार
