किचन चैंपियन के बाद मास्टर शेफ की आमद
कलर्स पर रोनित रॉय किंचन चैंपियन नाम के खाना पकाने के शो के नए सीजन करें, तो करें लेकिन उन्हें मात देने के लिए अब अक्की भाई का मास्टर शेफ आ गया है। माने? माने यह कि जल्दी ही स्टार प्लस का नया किचन शो मास्टर शेफ इंडिया अपने प्रतिभागियों के साथ मैदान में आ रहा है। इसमें अक्षय ना केवल रोज लोगों को नए खाने बनाने के आयडिया देंगे बल्कि वे हमारे खिला़डयों, पसंदीदा कलाकारों एवं शो के क्रू के सदस्यों की भी सेहत बनाए रखने के लिए नजर रखेंगे। वे अपने प्रतिभागियों को अपने शरीर को सुडौल और फिट रखने के नुस्खे भी देंगे। अक्षय का मानना है कि शो में भाग लेने वाले लोगों के लिए सिर्फ प्रतिभा को प्रदर्शित करना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि प्रतिभागियों को स्मार्ट और खुद को दिखने योग्य भी होना चाहिए।
डरावनी चेयर के जरिए आयी आत्माएं
अब तक फिल्मों में तो हमने हॉरर और डरावनी चेयर्स देखी होंगी, लेकिन यकीन मानिए कि अब टीवी की दुनिया में बनने वाले सबसे पहले हॉरर रिएल्टी शो की चेयर भी मैदान में है। माने? माने यह कि इस पखव़ाडे अपनी तरह के पहले रियलिटी शो चेयर में तेरह साहसी व्यक्ति अपने भय पर जीत प्राप्त करने के लिए भारत के भयावह स्थानों पर जाएंगे और मृत व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास करेंगे। यूटीवी बिंदास का यह रिएल्टी शो न केवल मनोरंजन प्रदान करेगा, बल्कि इस विषय से संबंधित दूसरी दुनिया के कुछ रहस्यमय तथ्यों को उजागर कर इसमें भाग लेने वाले व्यक्तियों को सम्मोहन द्वारा एक अवचेतन की अवस्था में भी पहुंचाएगा। इस शो की मेजबानी करने वाले अभिनेता और गायक मियांग का भी मानना है कि इस शो में मृत व्यक्तियों के संसार को काफी करीब से देखने का अनुभव रोमांचक और डरावना है। वे कहते हैं, ‘चेयर में मैं मृत व्यक्तियों से संपर्क करने वाले व्यक्तियों के लिए सूत्रधार भर हूं लेकिन कई बार मेरे रोंगटे ख़डे हो जाते हैं।’
सासबहू के लेखकों से बौखलायी एकता
एकता कपूर का कोई भरोसा नहीं। वे जो करें सो कम। माने? माने यह कि जब तक उनके कैंप के लेखकों का कोई सासबहू वाला विचार बिकता है वे उनके लिए कोई कमी नहीं होने देती, लेकिन अगर किसी लेखक का कोई आयडिया फ्लॉप हो जाए, तो फिर उसकी खैर नहीं। सो आजकल भी उनके इस गुस्से का उनके लेखक शिकार हो रहे हैं। खबर है कि हाल ही में एकता ने अपने करीब दो दर्जन से ज्यादा लेखकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसकी वजह है कि आजकल एकता का सासबहू वाला आयडिया काम नहीं कर रहा है और वे सब कुछ नया चाहती हैं और उनके तरह का नया विचार नहीं दे पा रहे हैं, पर नए लेखकों को भी तो यह समस्या रहेगी एकता? वे कहती हैं, ‘पहली बात मैंने ऐसा कुछ नहीं किया बस मैैं तो कुछ नया विचार विकसित करना चाहती हूं।’
यशश्री मसूरकर की ओ़ढनी की चमक
कोई माने या ना माने पर स्टार वन के धारावाहिक ‘रंग बदलती ओढनी’ में कनक नाम की नायिका बनी अभिनेत्री यशश्री मसूरकर की आजकल खुशी का ठिकाना नहीं है। एक कह्वल सेंटर में काम करने वाली और सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पहले मराठी और फिर हिन्दी में इस धारावाहिक तक पहुंचने वाली यशश्री ने अभिनय का कोई विधिवत प्रशिक्षण नहीं लिया है, लेकिन अभिनय की खूब तारीफ हो रही है, पर स्कूल और कालेज में शौकिया नाटकों में हिस्सा लेने वाली यशश्री मराठी की बजाय हिन्दी में काम करना ज्यादा पसंद करती है। उनका मानना है कि हिन्दी बहुत आसान है और इसकी पहुंच ज्यादा लोगों तक है जबकि मराठी में बहुत यथार्थवादी कहानियों वाले धारावाहिक बनाए जाते हैं।
प्रियंका के दीवाने अभिषेक कपूर
हाल की में रॉक ऑन जैसी फिल्म से चर्चा में आने वाले अभिनेता निर्देशक अभिषेक कपूर कलर्स के रिएल्टी शो खतरों के खिल़ाडी के तीसरे सीजन में विजेता बने या ना बने पर उन्होंने शो की एंकर प्रियंका चोप़डा को तो जीत लिया। माने? माने यह कि ब्राजील में शूट हो रहे इस शो की शुरुआत में ही उन्होंने प्रियंका को अपनी अगली फिल्म में लेने का ऐलान कर दिया है। यही नहीं प्रियंका ने भी अपनी बातचीत में इसका खुलासा किया है कि वे उनकी अगली फिल्म में काम कर सकती है, पर चूंकि आजकल शो की शूटिंग के दौरान खराब होने वाली उनकी तबियत उन्हें इसका पूरा खुलासा नहीं करने दे रही है इसलिए उन्होंने अपनी इस मंशा का जिक्र केवल अपने बीलॉग्स पर भी किया है। वे कहती हैं, ‘वे काबिल निर्देशक हैं उन्होंने फरहान अख्तर जैसे प्रतिभाशाली लोगों को लेकर शानदार फिल्म बनायी है। उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार हो सकता है।’
इमेजिन पर गुनाहों के देवता के साथ बाबा
किसी ने गौर नहीं किया, लेकिन देखा जाए तो इस समय केवल एनडीटीवी इमेजिन ही एकमात्र ऐसा चैनल है, जो लगातार रिएल्टी शोज और नए धारावाहिक मैदान में उतार रहा है, सो इस बार भी वो अपने गुनाहों का देवता और बाबा ऐसो वर ढ़ूंढों नाम के दो नए धारावाहिक लेकर मैदान में हैं। सितंबर के दूसरे पखव़ाडे से शुरू हो रहे गुनाहों का देवता कहानी है पूर्वी उत्तर प्रदेश के उस शहर की जहां अपराध और अपराधियों का बोलबाला है और अवधेश सिंह ठाकुर नाम का आदमी अपराधियों की सबसे खूंखार टोली का सरगना है। जबकि बाबा ऐसो वर ढूंढो मन से सुंदर और असीम प्रतिभा वाली एक ल़डकी भारती की मर्मस्पर्शी कहानी है जिसे उसकी बदसूरती के कारण तिरस्कार और उपहास का सामना करना प़डता है। उसे ऐसे व्यक्ति की तलाश है, जो उसकी बदसूरती को नकार कर उसे प्यार करे। इसमें अभिनेता विक्रांत मैसी नायक हैं। एक साथ दोदो धारावाहिक? चैनल के सौरभ तिवारी कहते हैं, ‘दरअसल हमें इन दोनों ही धारावाहिकों की कहानियां बेज़ोड लगीं। गुनाहों का देवता में अवधेश का किरदार भारतीय टेलीविजन पर एक नए प्रकार का नायक है जबकि भारती एक ऐसी नायिका है, जो टीवी पर कभी नहीं देखी गयी।’
रामकिशोर पारचा
