ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

माधवन को मिले एक करोड़ रुपये

प्रथिनिदी  Mon, 7 Sep 2009, IST

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर.माधवन को आगामी फिल्म आपके लिए हम में अभिनय करने के लिए एक करोड़ रुपये मिले हैं। महिलाओं पर केंद्रित इस फिल्म में अभिनेत्री जया बच्चन, आयशा टाकिया और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में माधवन का किरदार काफी छोटा है। फिल्म का निर्देशन रेवती वर्मा कर रही हैं। वर्मा ने कहा, महिला केंद्रित फिल्म के लिए पुरुष कलाकार को खोजना काफी कठिन होता है। हम माधवन को एक करोड़ रुपये में से 25 लाख रुपये दे चुके हैं। उन्होंने हमारे साथ पांच शूटिंग भी की है।

फिल्म का पहले नाम चासनी रखा गया था लेकिन जया बच्चन ने नाम पर एतराज जता दिया था, जिसके बाद फिल्म का नाम आपके लिए हम रखा गया।

आपकी राय