ट्रैक्टर ट्राली पलटी 20 की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सीतापुर के पिसावां क्षेत्र में आज देर शाम ट्रैक्टर ट्राली पलटने से २० लोगों की मृत्यु हो गयी और १४ ही घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक सीतापुर ने फोन पर बताया कि जिगनिया शिवराजपुर निवासी लालता तेली अपने पुत्र मोहित का मुंडन कराने के बाद सपरिवार ट्रैक्टर ट्राली से चक्रतीर्थ नैमिसारन्य से वापस लौट रहे थे।
पिसावां इलाके में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट कर तालाब में गिर गयी। हादसे में तीन बच्चों समेत २० लोगों की मृत्यु हो गयी और १४ अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें छह की हालत गंभीर बतायी गई है।
