ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

अग्निपांच का परीक्षण एक साल में करेगा भारत

Swatantra Vaartha  Thu, 11 Feb 2010, IST

अग्निपांच का परीक्षण एक साल में करेगा भारत

नई दिल्ल। भारत ने आज कहा कि पांच हजार से अधिक किलोमीटर दूरी तक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्निपांच का परीक्षण एक साल के भीतर किया जाएगा, जिसके बाद चीन और पाकिस्तान में निशाना बनाये जाने वाले सभी स्थान इसके दायरे में होंगे।

डीआरडीओ के अध्यक्ष वीके सारस्वत ने यहां कहा कि अग्निपांच मिसाइल के परीक्षण से भारत अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का उत्पादन करने की क्षमता वाले राष्ट्रों में शामिल हो जाएगा।

उन्होंने यहां संवाददाताआें से कहा, ‘अग्निपांच आईसीबीएम श्रेणी में पांच हजार से अधिक किलोमीटर तक दायरे वाली मिसाइल है और हम एक साल के भीतर इसका पहला परीक्षण करने जा रहे हैं। सारस्वत ने कहा, ‘अग्नितृतीय और अग्निपांच के बाद जहां तक चीन और पाकिस्तान के शहरों की बात है, ऐसा कोई स्थान नहीं होगा, जहां हम हमला करना चाहते हैं, लेकिन कर नहीं सकते।

चीन की ढाई हजार किलोमीटर क्षमता वाली डीएफ२१ और डीएफ२५ मिसाइल से अग्नितृतीय की तुलना करते हुए अग्नि कार्यक्रम के निदेशक अविनाश चंद्र ने कहा कि सटीकता और प्रौद्योगिकी के मामले में स्वदेश निर्मित मिसाइल प़डोसी देशों की मिसाइलों से बेहतर हैं। अग्निपांच पर डीआरडीओ अध्यक्ष ने कहा मिसाइल में कनस्तरों से प्रक्षेपण की क्षमता है, जिसके कारण इसे अनेक प्लेटफार्म से प्रक्षेपित किया जा सकेगा।

आपकी राय