ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

‘माई नेम इज खान’ रिलीज होने से पहले दुर्ग में तब्दील हुए सिनेमाघर

Swatantra Vaartha  Fri, 12 Feb 2010, IST

‘माई नेम इज खान’ रिलीज होने से पहले दुर्ग में तब्दील हुए सिनेमाघर

मुंबई। शाहरुख खान अभिनीत ‘माई नेम इज खान’ के कल रिलीज होने से पहले शहर के सिनेमा थिएटर आज दुर्ग में तब्दील हो गये, जबकि शिवसेना ने अभिनेता का पक्ष लेने के कारण महाराष्ट्र सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए उसे ‘पाकिस्तान प्रेमी’ करार दिया।

पिछले दो दिनों में शिवसेना के प्रदर्शनों को विफल करने के प्रयासों के तहत पार्टी पदाधिकारियों सहित १६०० से अधिक शिवसेना कार्यकर्ताआें को हिरासत में लिया जा चुका है। गौरतलब है कि पार्टी ने आईपीएल३ में पाकिस्तानी खिला़डयों को खिलाने के पक्ष में शाहरुख के बयान पर अभिनेता द्वारा माफी नहीं मांगे जाने तक इस विशाल बजट की फिल्म के प्रदर्शन को इजाजत नहीं देने को कहा है।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में ‘माई नेम इज अशोक खान’ शीर्षक से आये संपादकीय में पार्टी ने कहा कि वह एक पाकिस्तान प्रेमी का पक्ष ले रहे हैं, ताकि उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी बची रहे।

संपादकीय में कहा गया, ‘माई नेम इज कसाब’ नाम से एक फिल्म बनाओ और इसका विरोध करने वाले राष्ट्रवादी युवकों को पाकिस्तान को सौंप दो। अशोक खान, हम निश्चित हैं कि तुम ऐसा ही करोगे।’ शिवसेना ने यह भी दावा किया कि राज्य सरकार ने पार्टी प्रमुख बाल ठाकरे और अभिनेता के बीच बैठक नहीं होने दी।

आपकी राय