तलवार दंपती का 20 फरवरी तक होगा नार्को परीक्षण
नई दिल्ली। चर्चित आरुषि तलवार हत्याकांड में उसके मातापिता को गुजरात के गांधीनगर जिले में सिलसिलेवार नार्को परीक्षण का सामना करना प़डेगा। ये परीक्षण आठ फरवरी को शुरू हुए। दो वर्ष पहले १६ मई, २००८ को आरुषि तलवार और उसके घरेलू नौकर हेमराज को नोएडा स्थित तलवार दंपती के आवास पर मृत पाया गया था।
अभी मृतक की मां नुपूर तलवार का परीक्षण चल रहा है और बाद में १५ फरवरी से गुजरात की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में उसके पिता राजेश तलवार का भी परीक्षण किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘नुपुर तलवार का नार्को परीक्षण १२ फरवरी तक जारी रहेगा। डॉराजेश तलवार का नार्को परीक्षण १५ फरवरी से शुरू होकर २० फरवरी तक जारी रहेगा।’ सामान्य तौर पर नार्को परीक्षण में तीन घंटे का समय लगता है, लेकिन इस मामले में दंपती की हर दिन करीब पांच घंटे जांच होगी।
सूत्रों ने कहा, ‘इसमें समय लगता है, क्योंकि बहुतसी बातें पूछनी होती हैं। चूंकि इस मामले में कोई जानकारी नहीं है, इसलिए हम यथासंभव सूचना निकालने के लिए कोई कोरकसर नहीं छ़ोड रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यहां ऐसे कई मामले हैं, इसीलिए परीक्षण करने में हमें इतना लंबा समय लग रहा है। तलवार दंपती के पिछले परीक्षण के नतीजे के बारे में भी हमें अध्ययन करना है। सीबीआई ने जांच के लिए एक लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया है, जिससे हमें इस मामले को वरीयता देनी प़ड रही है।’ सीबीआई ने २००९ में ब्रेन मैपिंग और झूठ पक़डने वाली मशीन से परीक्षण किये थे, लेकिन दंपती का नार्को परीक्षण नहीं हुआ था।
