ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

तेलंगाना मुद्दे को दबाना चाहती है संप्रग सरकार : भाजपा

Swatantra Vaartha  Sat, 13 Feb 2010, IST

तेलंगाना मुद्दे को दबाना चाहती है संप्रग सरकार : भाजपा

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र सरकार द्वारा तेलंगाना मुद्दे पर न्यायमूर्ति बीएनश्रीकृष्ण की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति द्वारा आज घोषित नियम एवं शता] को तेलंगाना मुद्दे को ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास बताया।

आज यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि श्रीकृष्ण समिति के नियम व शर्त तेलंगाना क्षेत्र के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि समिति को ३१ दिसंबर २०१० तक रिपोर्ट सौंपने का समय देना तेलंगाना आंदोलन को दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि केंद्र तेलंगाना क्षेत्र के लोगों के मनोभावना को नहीं समझ रही है, इसलिए वह तेलंगाना विरोधी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा तेलंगाना के गठन से प्रदेश के विकास की समीक्षा करने का अर्थ है कि सरकार तेलंगाना के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर तेलंगाना क्षेत्र के लोगों के साथ एक बार फिर विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

आपकी राय