ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

विस्फोट भी नहीं डिगा पाया लोगों का हौसला

Swatantra Vaartha  Mon, 15 Feb 2010, IST

विस्फोट भी नहीं डिगा पाया लोगों का हौसला

पुणे। मुंबई हमलों के बाद देश में पहले आतंकवादी हमलों का सामना करने वाले पुणे शहर की मशहूर जर्मन बेकरी में आज उत्सुक लोगों का तांता लगा रहा और सुरक्षाबल भी यहां पूरी मुस्तैदी बनाये हुए हैं।

खानपान के एक प्रमुख स्थान जर्मन बेकरी में कल सप्ताहांप्त की शाम आतंकियों ने विस्फोट कर दिया, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई और ५७ लोग घायल हो गये, लेकिन यह घटना लोगों के हौसले डिगा नहीं पाई और स्थानीय एवं विदेशी नागरिक इस ‘मीट एंड ईट’ (मिलो और खाओ पियो) के नाम से मशहूर इस स्थान पर पहुंच कर सब देख सुन रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद एक स्थानीय नागरिक परेश थोराट ने कहा, ‘जर्मन बेकरी ऐसी जगह है, जहां मैं अपने दोस्तों के साथ समय बिताने आता था।

मैं पुणे से बाहर रहने वाले अपने कई दोस्तों को ओशो आश्रम और इलाके के अन्य पॉश बंगले दिखाने के लिए लाया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यहां ऐसा होगा।’ इस मौके पर वहां मौजूद विदेशी पर्यटकों में भी इस घटना से कोई डर भय नहीं दिखाई दिया। विदेशी नागरिकों को स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों से इस बाबत जानकारी लेते देखा गया। वहां मौजूद एक विदेशी नागरिक रेने ने कहा, ‘मैं डरा नहीं हूं।

यह ऐसी चीजें हैं, जो कहीं भी हो सकती है। यह एक अच्छी जगह है और मैं यह कह सकता हूं कि आतंकवादी हमें डराने में असफल रहे हैं।’ उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है, जिससे जांचकर्ताआें को सुबूत जुटाने में सहायता मिल सके

आपकी राय