रोशय्या ने लाठीचार्ज के लिए माफी मांगी
हैदराबाद। रविवार को छात्रों व पत्रकारों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना के लिए आज मुख्यमंत्री डॉ केरोशय्या ने माफी मांगी।राजनीतिक दलों द्वारा उक्त घटना की निंदा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे घटनाक्रम की बारीकी से जांच करायेंगे तथा इस बारे में मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट मिलने के बाद ज्यादती के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध क़डी कार्रवाई करेंगे।
रोशय्या ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कुछ कांग्रेस सदस्यों द्वारा सदन से वाकआउट करने पर चिंता जताते हुए कहा कि यह उचित व्यवहार नहीं है।
