ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

प्रधानमंत्री की सऊदी अरब यात्रा २७ फरवरी से

Swatantra Vaartha  Thu, 18 Feb 2010, IST

प्रधानमंत्री की सऊदी अरब यात्रा २७ फरवरी से

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह २७ फरवरी को सऊदी अरब जाएंगे। प्रधानमंत्री सऊदी अरब की यह पहली यात्रा है। इस यात्रा में उनके साथ रिलांयस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी, आईटी क्षेत्र के पुरोधा अजीम प्रेमजी और एसरामादोरई और सार्वजनिक क्षेत्र के कंपनियों के अध्यक्ष होंगे।

मनमोहन सिंह की इस यात्रा में दोनों देश नौ समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। प्रधानमंत्री की दो दिवसीय यात्रा के दौरान ताकतवर औद्योगिक प्रतिनिधिमंडल पेट्रोलियम समृद्ध देश के साथ रणनीतिक सहयोग की संभावना तलाशेंगे। इस यात्रा के दौरान दोनों देश ७५ कऱोड डालर का संयुक्त निवेश कोष स्थापित किये जाने के बारे में समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस कोष में सऊदी अरब का योगदान ५० कऱोड डालर का होगा।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ जाने वाले उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में एलएंडटी के चेयरमैन एएमनाईक, भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन ओपीभट्ट, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के प्रमुख आर एसशर्मा (ओएनजीसी), अशोक सिन्हा (बीपीसीएल) सार्थक बेहुरिया (आईओसी) शामिल हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान प्रत्यर्पण संधि और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में दो समझौते होने की संभावना है।

आपकी राय